Snake Mating: रोमांटिक हुआ सांप का जोड़ा, नाग-नागिन के मेटिंग डांस का वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप का एक जोड़ा बेहद रोमांटिक होकर डांस करता दिख रहा है. जी हां, अब तक आपने महज किस्से, कहानियों और फिल्मों में ही नाग-नागिन के जोड़े के रोमांस को देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सांप का एक जोड़ा रोमांटिक होकर मेटिंग डांस कर रहा है.
Snake Romance: कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) और लॉकडाउन (Lockdown) के चलते जहां लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं, तो वहीं दूसरी तरफ प्रकृति में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसा लगता है जैसे कि लॉकडाउन में प्रकृति खुद को संवारने में जुटी है, क्योंकि प्रकृति (Nature) और वन्यजीवों (Wild Life) के कई दिलचस्प वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. आपने अब तक किंग कोबरा (King Cobra) और अन्य सांपों (Snakes) के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप का एक जोड़ा बेहद रोमांटिक होकर डांस (Snake Dance) करता दिख रहा है. जी हां, अब तक आपने महज किस्से, कहानियों और फिल्मों में ही नाग-नागिन के जोड़े के रोमांस को देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सांप का एक जोड़ा रोमांटिक होकर मेटिंग डांस कर रहा है.
नाग-नागिन के इस रोमांटिक डांस के वीडियो को दीपल त्रिवेदी (Deepal Trivedi) नाम की एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- देखें इन दो कोबरा सांपों को... जिन्हें मेरी दोस्त देविना पंड्या के घर के गार्डन में देखा गया. इस वीडियो को उन्होंने आईएफएस प्रवीण कास्वां को टैग किया है. इस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए प्रवीण कास्वां (Parveen Kaswan) ने कहा है कि ये रैट स्नेक हैं न कि कोबरा सांप... प्रभुत्व के लिए मेटिंग डांस या डांस मुकाबला. सुंदर प्रकृति... यह भी पढ़ें: नन्हे चूहे की जान बचाने के लिए सांप से भिड़ गई चुहिया, दोनों की लड़ाई का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें नाग-नागिन के डांस का वीडियो-
Look at these two cobras. Seen at my friend @devinapandya’s home garden. @ParveenKaswan pic.twitter.com/FCf8DjOlyC
— Deepal.Trivedi (@DeepalTrevedie) June 6, 2020
करीब 1 मिनट 9 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे एक गार्डन में हरे-भरे घास के मैदान पर नाग-नागिन का यह जोड़ा लाइव डांस कर रहा है. यह कपल पेड़ों व झाड़ियों के किनारे एक-दूसरे से लिपटा हुआ है और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है. सांप का यह जोड़ा मेटिंग के लिए रोमांटिक डांस कर रहा है. इससे पहले भी कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित गोल्फ कोर्स से नाग-नागिन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सांप के जोड़े को डांस करते देखा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2020 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

