Viral Video: देखते ही देखते महिला के मुंह में घुस गया सांप, फिर जो हुआ... रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला के मुंह में अचानक एक सांप घुस जाता है. सांप की लंबाई करीब 4 फुट बताई गई. घटना रूस में घटी थी, जहां एक महिला के मुंह में चार फीट लंबा सांप घुस गया था, जिसके बाद डॉक्टर्स ने बड़ी मुश्किल से उसके मुंह से सांप को निकाला.
Viral Video: सांपों को देखकर अधिकांश लोगों की हालत खराब हो जाती है, बावजूद इसके कभी न कभी किसी का सामना सांप से हो ही जाता है. सांप (Snake) के दर्शन होने तक की बात तो समझ में आती है, लेकिन जरा कल्पना कीजिए कि अगर किसी के मुंह में सांप घुस जाए तो क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पुराना वीडियो फिर से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला के मुंह में अचानक एक सांप (Snake Enter Woman's Mouth) घुस जाता है. सांप की लंबाई करीब 4 फुट बताई गई. घटना रूस (Russia) में घटी थी, जहां एक महिला के मुंह में चार फीट लंबा सांप घुस गया था, जिसके बाद डॉक्टर्स ने बड़ी मुश्किल से उसके मुंह से सांप को निकाला.
बताया जाता है कि यह घटना महिला के साथ तब घटी, जब वो खेत में सो रही थी. मुंह में सांप के घुसने से महिला को जब सांस लेने में दिक्कत हुई तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया. डॉक्टरों ने पहले महिला को बेहोश किया, फिर उसके गले में वीडियो कैमरा और लाइट वाला ट्यूब डाला. उसी ट्यूब से सांप के एक हिस्से को पकड़ा गया और फिर उसे धीरे-धीरे बाहर निकाला गया. यह भी पढ़ें: Snake Bites Man’s Penis: टॉयलेट के भीतर छिपकर बैठे सांप द्वारा काटे जाने से शख्स के प्राइवेट पार्ट में हुई सड़न, उठाना पड़ा यह कदम
देखें वीडियो-
زحف عبر فمها أثناء نومها.. فيديو مروع للحظة سحب ثعبان من حلق امرأة https://t.co/6iUSk3oU2U#البيان_القارئ_دائما pic.twitter.com/3Q1YiYdV7R
— صحيفة البيان (@AlBayanNews) August 31, 2020
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर इस सांप को निकालने के लिए मशक्कत करते हैं. जैसे-तैसे सांप को मुंह से बाहर निकालने के बाद उसे बकेट में डाल दिया जाता है. इस घटना के बाद रूस के दागेस्तान प्रशासन ने लोगों से घर के बाहर न सोने की अपील की, क्योंकि उस दौरान सांपों के निकलने की बहुत सी घटनाएं सामने आ रही थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2022 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

