वायरल

Snake Rescue Viral Video: शादी समारोह में जाने के बजाय किंग कोबरा को रेस्क्यू करने पहुंचीं स्नैक कैचर Nirzara Chitti, साड़ी पहनकर सांप को पकड़ने का यह वीडियो हुआ वायरल

स्नैक कैचर निर्जरा चित्ती एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए तैयार हो चुकी थी, लेकिन तभी सांप को पकड़ने के लिए उनके पास एक फोन आया, समय की कमी होने के कारण वह उसी स्थिति में मौके पर पहुंच गईं और साड़ी में किंग कोबरा को रेस्क्यू करने में जुट गईं. साड़ी में सांप को पकड़ने का यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहा है.

Snake Rescue Viral Video: शादी समारोह में जाने के बजाय किंग कोबरा को रेस्क्यू करने पहुंचीं स्नैक कैचर Nirzara Chitti, साड़ी पहनकर सांप को पकड़ने का यह वीडियो हुआ वायरल
साड़ी पहनकर किंग कोबरा का रेस्क्यू (Photo Credits: Video grab)

Snake Rescue Viral Video: अगर आप बतौर स्नेक कैचर (Snake Catcher) काम करते हैं तो जाहिर सी बात है कि आप कभी भी अपने काम के समय और स्थान को लेकर अनुमान नहीं लगा सकते हैं. सांप को रेस्क्यू (Snake Rescue) करने की सूचना मिलते ही फौरन मौके के लिए रवाना होना पड़ता है. दरअसल, सांपों के काटने से कई लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं, ऐसे में सांप लोगों को क्षति पहुंचाएं इससे पहले उसे पकड़ने के लिए स्नैक कैचर को मौके पर बुलाया जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ निर्जरा चित्ती (Nirzara Chitti) नाम की एक स्नैक कैचर के साथ, जो एक शादी समारोह में जाने के लिए तैयार तो हुईं, लेकिन उन्हें पहुंचना पड़ा किंग कोबरा को रेस्क्यू करने. बताया जाता है कि निर्जरा चित्ती एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए तैयार हो चुकी थीं, लेकिन तभी सांप को पकड़ने के लिए उनके पास एक फोन आया, समय की कमी होने के कारण वह उसी स्थिति में मौके पर पहुंच गईं और साड़ी में किंग कोबरा (King Cobra Rescue in Saree) को रेस्क्यू करने में जुट गईं.

निर्जरा चित्ती और उनके पति आनंद दोनों ही कर्नाटक के बेलगाम में वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट हैं. दंपत्ति का अपना यूट्यूब चैनल है जिसमें वो सांपों को रेस्क्यू करने के वीडियो पोस्ट करते हैं और लोगों को शिक्षित करते हैं. जो वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया गया है, उसमें निर्जरा चित्ती साड़ी पहने हुए कोबरा सांप को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही हैं. साड़ी में किंग कोबरा को रेस्क्यू करने वाला यह वीडियो वायरल हो गया है. यह भी पढ़ें: Viral Video of Cobra Saved From Killer Mongoose: कौवे और सूअरों ने नेवले से बचाई किंग कोबरा की जान, पेश की दोस्ती की अनोखी मिसाल

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथ में मोबाइल फोन पकड़े हुए वो एक छड़ी का इस्तेमाल करती हैं, ताकि अलमारी के पीछे छिपा हुआ सांप बाहर निकल सके. इसके बाद अपनी साड़ी को संभालते हुए वो दूसरे हाथ से सांप की पूंछ को पकड़कर उसे काबू में करने की कोशिश करती हैं. हालांकि साड़ी पहनने के कारण सांप पकड़ने के दौरान उन्हें थोड़ी दिक्कत जरूर होती है, लेकिन वो इसमें कामयाब होती हैं. साड़ी में सांप को रेस्क्यू करने का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहा है और वे उनकी प्रशंसा कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).