वायरल

सांप के साथ खिलवाड़ करना शख्स को पड़ा महंगा, नागराज ने प्राइवेट पार्ट पर ऐसा काटा कि... (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले सांपों के हैरतअंगेज वीडियोज में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स सांप के साथ खिलवाड़ करता है, तभी नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो उसे सबक सिखाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट पर काट लेता है.

सांप के साथ खिलवाड़ करना शख्स को पड़ा महंगा, नागराज ने प्राइवेट पार्ट पर ऐसा काटा कि... (Watch Viral Video)
सांप ने शख्स प्राइवेट पार्ट पर काटा (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: वैसे तो सांप (Snake) किसी का रास्ता नहीं रोकते हैं, लेकिन अगर किसी ने सांप का रास्ता रोका या फिर उसे छेड़ने की कोशिश की तो नागराज उसे सबक सिखाने में पीछे भी नहीं रहते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने वाले सांपों (Snakes) के हैरतअंगेज वीडियोज में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स सांप के साथ खिलवाड़ करता है, तभी नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो उसे सबक सिखाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट (Private Part) पर काट लेता है. बेशक सांप से पंगा लेने का मतलब है कि अपनी जान को खुद से जोखिम में डालना, बावजूद इसके कई लोग सांप के साथ पंगा लेने से बाज नहीं आते हैं और फिर उन्हें उसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है, जैसा कि इस शख्स क साथ हुआ है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1dangerous_indian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक 1,668,457 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं और उन्होंने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- बेटा बाप के साथ मस्ती नहीं करते हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- मर गया. यह भी पढ़ें: Snake Video: सनबाथ ले रही महिला पर अचानक किंग कोबरा ने कर दिया हमला, उसके बाद जो हुआ...देखें भयानक वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सांप की पूंछ पकड़कर करतब दिखा रहा है. वह बार-बार सांप के साथ खिलवाड़ करता है, जिसके चलते नागराज को गुस्सा आ जाता है. शख्स द्वारा परेशान किए जाने पर सांप उस पर झपट्टा मारता है, लेकिन शख्स पहले हमले में खुद को बचाने में कामयाब हो जाता है. इसके बाद एक बार फिर से वो सांप की पूंछ पकड़कर करतब दिखाता है और इस बार सांप उछलकर सीधे उसके प्राइवेट पार्ट पर काट लेता है. सांप के काटने पर शख्स जोर से चिल्लाने लगता है और किसी तरह से सांप से पीछा छुड़ाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2021 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).