खतरनाक किंग कोबरा के साथ मजे से खेलता दिखा छोटा बच्चा, Viral Video देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा खतरनाक किंग कोबरा सांप के साथ बेखौफ होकर खेलता हुआ नजर आ रहा है. इस खौफनाक नजारे को देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.
King Cobra Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) को इस दुनिया के सबसे घातक और जहरीले सांपों (Snakes) में से एक माना जाता है, जिसकी जहर की एक बूंद किसी को भी मौत की नींद सुलाने के लिए काफी है. यही वजह है कि अधिकांश लोग किंग कोबरा सांप का नाम सुनते ही डर से थर्र-थर्र कांपने लगते हैं, लेकिन कुछ लोग खतरों के खिलाड़ी बनकर ऐसे घातक सांपों से पंगा लेने से भी बाज नहीं आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा खतरनाक किंग कोबरा सांप के साथ बेखौफ होकर खेलता हुआ नजर आ रहा है. इस खौफनाक नजारे को देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.
इस वीडियो को एक्स पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कोबरा बनाम बबुआ... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 55.6k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- शायद सांप के दांत और जहर निकाल दिए गए होंगे. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- पता नहीं क्यों पर बच्चों को सांपों से डर नहीं लगता. यह भी पढ़ें: Viral Video: सोफे पर बैठकर खिलौने की तरह खतरनाक सांप से खेलता दिखा छोटा बच्चा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश
किंग कोबरा के साथ मजे से खेलता दिखा छोटा बच्चा
Cobra vs Babua pic.twitter.com/1gpOZt7d3S
— rareindianclips (@rareindianclips) May 26, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा जमीन पर फुफकारते हुए किंग कोबरा के साथ बेखौफ होकर खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. बच्चा इस खतरनाक सांप को ऐसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है, जैसे कि वो कोई खिलौना हो. कभी वो सांप के फन को छूने की कोशिश करता है तो कभी उसकी पूंछ खींचने लगता है. बच्चा इस बात से बिल्कुल अनजान है कि अगर किंग कोबरा ने काट लिया तो उसकी जान भी जा सकती है, वो तो बस सांप को खिलौना समझकर उसके साथ मजे से खेलने में व्यस्त दिख रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2025 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

