छोटे से बच्चे ने टीचर के सामने गाया ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी’ गाना, उसकी मासूमियत ने जीता लोगों का दिल (Watch Viral Video)
वीडियो में एक बच्चा स्कूल में टीचर के सामने गुलाबी आंखें जो तेरी देखी गाना गाता है. गाना गाते समय बच्चे की क्यूटनेस देखकर आप भी उस पर फिदा हो जाएंगे. गाना गाते बच्चे की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही है और लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पंसद कर रहे हैं.
Child Singing Song in front of Teacher: हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और आए दिन इसके कई जबरदस्त उदाहरण भी देखने को मिल जाते हैं. बड़े तो बड़े, बच्चे भी अपना टैलेंट दिखाने में किसी से पीछे नहीं हैं. आपने छोटे बच्चों के कई क्यूट वीडियो (Cute Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर देखे होंगे और अब इंटरनेट पर एक बच्चे (Child) का जबरदस्त वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बच्चा स्कूल में टीचर (Teacher) के सामने 'गुलाबी आंखें जो तेरी देखी' (Gulabi Aankhein Jo Teri Dekhi) गाना गाता है. गाना गाते समय बच्चे की क्यूटनेस देखकर आप भी उस पर फिदा हो जाएंगे. गाना गाते बच्चे की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही है और लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पंसद कर रहे हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को देखकर लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है- बच्चे का अंदाज वाकई मजेदार है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- इस बच्चे को भी कोई वायरल कर दो प्लीज.
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चा अपनी टीचर के कहने पर गाना गाने लगता है. बच्चा गुलाबी आंखें जो तेरी देखी गाना गाता है, लेकिन बच्चा बीच में रुक जाता है और कहने लगता है कि मैडम मेरे दांत में दर्द हो रहा है. इतना कहने के बावजूद टीचर उसे गाने के लिए कहती हैं. टीचर की बात सुनकर बच्चा फिर से गाने लगता है और फिर आखिर में कहता है कि टीचर इसके आगे मुझे नहीं आता है. गाना गाते समय बच्चे के क्यूट अंदाज को देखकर लोग उस पर प्यार लुटा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2022 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

