Viral Video: सड़क किनारे खाना बना रहे छोटे बच्चे ने अपनी मासूमियत से जीता लोगों का दिल, वायरल हुआ वीडियो
एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा सड़क किनारे खड़े होकर खाना बनाता हुआ दिखाई दे रहा है. बच्चा जिस तरह से अपना ध्यान केंद्रित करके खाना बना रहा है वो वाकई देखने लायक है. यह वीडियो इतना दिलचस्प है कि इसे खुद मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
Viral Video: छोटे बच्चों के कई मनमोहक वीडियो (Adorable Video) अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इनमें से कई वीडियोज में बच्चों की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत लेती है, तो कई ऐसे भी वीडियो होते हैं, जो सीधे दिल को छू जाते हैं. इसी कड़ी में एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा सड़क किनारे खड़े होकर खाना बनाता हुआ दिखाई दे रहा है. बच्चा जिस तरह से अपना ध्यान केंद्रित करके खाना बना रहा है वो वाकई देखने लायक है. यह वीडियो इतना दिलचस्प है कि इसे खुद मशहूर सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
गुरु रंधावा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- भगवान हर उस बच्चे पर अपनी कृपा बनाए रखें, जो अपने परिवार को दो वक्त की रोटी देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है. शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को अब तक 2,091,554 व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- ओह... इतनी छोटी उम्र में भी काम, भगवान इस बच्चे का भला करे. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- इस बच्चे को मेरा सैल्यूट...यह भी पढ़ें: छोटे बच्चे पर इस कदर चढ़ा पुष्पा का फीवर, गाना बजते ही नींद में करने लगा डांस (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा सड़क किनारे खड़ा होकर ठेले पर चाइनीज फूड बना रहा है. बच्चा छोटा है, इसलिए हाइट कम होने की वजह से वह स्टूल पर खड़ा होकर खाना बना रहा है. बच्चा बड़ी ही लगन और एकाग्रता से खाना बना रहा है, जो काबिले तारीफ है. यही वजह है कि गुरु रंधावा के साथ-साथ ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2022 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

