छोटे बच्चे पर इस कदर चढ़ा पुष्पा का फीवर, गाना बजते ही नींद में करने लगा डांस (Watch Viral Video)
एक बच्चे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर पुष्पा का फीवर इस कदर चढ़ा हुआ है कि वो नींद में भी इसके गाने सुनते ही डांस करने लगा. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.
Viral Video: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) का फीवर हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस फिल्म के गानों से लेकर डायलॉग्स तक की खुमारी लोगों पर इस कदर छाई है कि लोग इस पर अपने वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं. बड़े-बड़े फिल्मी स्टार्स से लेकर क्रिकेटर्स तक, हर किसी पर पुष्पा का क्रेज देखने को मिल रहा है. आलम तो यह है कि पुष्पा का फीवर उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है, बड़े तो बड़े, बच्चों का भी यही हाल है. इसी कड़ी में एक बच्चे (Kid) का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसपर पुष्पा का फीवर इस कदर चढ़ा हुआ है कि वो नींद में भी इसके गाने सुनते ही डांस करने लगा. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर zameer0603 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 987,018 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को लोग न सिर्फ बार-बार देख रहे हैं, बल्कि इसे जमकर लाइक और शेयर भी कर रहे हैं. बच्चे की क्यूटनेस लोगों को इतनी पसंद आई कि वो कमेंट सेक्शन में उसके और भी क्यूट वीडियोज शेयर करने की मांग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: गहरी नींद में खाना खाते इस नन्हे बच्चे की क्यूटनेस जीत लेगी आपका दिल, मजेदार वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा बेड पर आराम से सो रहा है, तभी 'पुष्पा' फिल्म का 'ओ अंटावा' गाना बजता है और बच्चा नींद में ही डांस करने लगता है. बच्चा बेड पर उल्टा लेटा हुआ है और दूध पीता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन जैसे ही गाने के बोल उसकी कानों में पड़ते हैं वो नींद में ही अजीब सी हरकतें करने लगता है. नींद में डांस करते बच्चे को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और उन्हें बच्चे की क्यूटनेस पर प्यार भी आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

