गहरी नींद में खाना खाते इस नन्हे बच्चे की क्यूटनेस जीत लेगी आपका दिल, मजेदार वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्चे का बहुत की क्यूट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा गहरी नींद में सोते हुए खाना खाता नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे बच्चे को खाने वाली यह चीज बहुत पसंद आई है तभी तो वो नींद में भी उसे खाना नहीं छोड़ रहा है.
Viral Video: छोटे बच्चों (Little Kids) की क्यूट शरारत वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिन बन जाता है. छोटे बच्चों की शैतानियां, उनकी खुराफात और उनकी शरारतें अक्सर लोगों को काफी पसंद आती हैं. कई बार तो उनकी क्यूटनेस पर दिल फिदा हो जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक छोटे से बच्चे का बहुत की क्यूट वीडियो तेजी से वायरल (Cute Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा गहरी नींद में सोते हुए खाना खाता नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे बच्चे को खाने वाली यह चीज बहुत पसंद आई है तभी तो वो नींद में भी उसे खाना नहीं छोड़ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपको इस मासूम की क्यूटनेस पर प्यार आ जाएगा और साथ ही आपकी हंसी छूट जाएगी.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @kidsaddiction नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 9,663 व्यूज मिल चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है. यह भी पढ़ें: नन्ही बच्ची ने पहली बार चखा पिज्जा का स्वाद, उसके मजेदार रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
— kids Addiction 😍 (@kidsaddiction) February 22, 2022
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा नींद में खाना खाते हुए दिखाई दे रहा है. दरअसल, बच्चा कुर्सी पर बैठे-बैठे सो रहा है और उसके सामने टेबल पर चिप्स जैसी खाने की चीज रखी हुई है. बच्चा गहरी नींद में होते हुए भी खाने की चीज को उठाकर खाता हुआ दिखाई दे रहा है. सोते-सोते खाना खाते इस बच्चे की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही है और यह मजेदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

