Viral Video: पानी के तेज बहाव में फंसे भाई को बचाने के लिए जान पर खेल गई बहन, दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहन पानी के तेज बहाव में फंसे अपने भाई को बचाने के लिए खुद की जान को जोखिम में डाल देती है.
Viral Video: भाई-बहन (Brother-Sister) का रिश्ता इस संसार के सबसे खूबसूरत रिश्तो में शुमार है. बहनें हर साल अपने भाई (Brother) की सलामती के लिए राखी बांधती हैं, जबकि भाई भी जिंदगी भर उसकी रक्षा करने का वचन देता है. एक बहन (Sister) हमेशा अपने भाई की मां की तरह देखभाल करती है, उसकी सबसे अच्छी दोस्त होती है और अगर उसके भाई पर कोई मुसीबत आ जाए तो वो अपनी जान की भी परवाह नहीं करती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बहन पानी के तेज बहाव में फंसे अपने भाई को बचाने के लिए खुद की जान को जोखिम में डाल देती है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद लोग भाई की जान बचाने वाली बहन की खूब सराहना कर रहे हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ऐसी बहन को सलाम है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- सबको ऐसी बहन मिलनी चाहिए. यह भी पढ़ें: जूते बचाने के लिए बुलडोजर पर चढ़े दो शख्स, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि कीचड़ में गिरे धड़ाम (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा पानी के तेज बहाव में फंसा है, जबकि उसकी बहन उसे बचाने के लिए पानी की तेज धार में अपने भाई को कसकर पकड़े हुए नजर आ रही है. बहन अपने भाई के लिए खुद की परवाह भी नहीं करती है. कुछ देर बाद दूसरे लोग मदद के लिए आगे आते हैं और आखिरकार बहन की हिम्मत से उसके भाई की जान बच जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

