Shubman Gill's Wife Google Search Shows Sara Tendulkar: 'शुभमन गिल की पत्नी' गूगल सर्च करने पर आता है सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम, ये है बड़ी वजह!

क्या आपने कभी शुभमन गिल की पत्नी का नाम गूगल पर सर्च किया है? अगर हां, तो आप भी गूगल की ओर से मिला जवाब पढ़कर दंग रह गए होंगे. गूगल पर शुभमन गिल की पत्नी का नाम सर्च करने पर सबसे ऊपर जवाब आता है 'सारा तेंदुलकर'. सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का नाम सर्च रिजल्ट में देखकर लोग भी हैरान हैं.

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल (Photo Credits: Instagram/ Facebook)

Shubman Gill's Wife Google Search Shows Sara Tendulkar as Answer: क्या आपने कभी शुभमन गिल की पत्नी का नाम गूगल पर सर्च किया है? अगर हां, तो आप भी गूगल की ओर से मिला जवाब पढ़कर दंग रह गए होंगे. गूगल पर शुभमन गिल की पत्नी का नाम सर्च करने पर सबसे ऊपर जवाब आता है 'सारा तेंदुलकर'. सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का नाम सर्च रिजल्ट में देखकर लोग भी हैरान हैं. वैसे बता दें कि ये गूगल सर्च की ओर हुई एक गलती है और इसकी भी एक वजह है जो हम आपको बताने जा रहे हैं.

सारा और शुभमन को लेकर मीडिया में रिलेशनशिप और डेटिंग की खबरें काफी पढ़ने को मिली थी. कुछ समय पहले इनके रिश्ते की चर्चा मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहीं थी और हार्दिक पांड्या ने ने इस बात को लाकर शुभमन की चुटकी भी ली थी. शुभम को लेकर पहले कयास लगाए जा चुके हैं कि वो सारा के बॉयफ्रेंड हैं.

शुभमन गिल की पत्नी गूगल सर्च करने पर आता है सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम (Photo Credits: Google)

आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलने वाले शुभमन ने जब नई कार खरीदी थी तब सारा ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए ब्लैक हार्ट भी पोस्ट किया था. इसके बाद शुभ ने भी हार्ट इमोजी पोस्ट करके उनका जवाब दिया था. इस मौका का फायदा उठाते हुआ हार्दिक पांड्या ने कमेंट करके लिखा था, "उनकी ओर से धन्यवाद."

इसी सब के चलते गूगल सर्च पर शुभमन की पत्नी का नाम खोजने पर सबसे पहले सारा का नाम आता है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब गूगल से इस तरह की गलती हुई है, इसे पहले वो अनुष्का शर्मा राशिद खान की पत्नी बता चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

GPay पॉकेट मनी क्या है? जानें कैसे काम करता है UPI Circle और कौन कर सकता है इस्तेमाल