Shocking Viral Video: हैदराबाद के पब में कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन, बिना मास्क-बिना सोशल डिस्टेंसिंग के पार्टी करते लोगों का वीडियो हुआ वायरल

कोरोना संकट के बीच जब देश सार्वजनिक रूप से अनलॉक चरण में है तो ऐसे में कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन की खबरें भी सामने आ रही हैं. हैदराबाद के एक पब का हैरान करने वाला वीडियो आया है, जिसमें कोविड-19 दिशानिर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है. पब के भारी तादाद में इकट्ठा लोग बिना मास्क, बिना सोशल डिस्टेंसिंग के पार्टी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.

हैदराबाद पब (Photo Credits: @rishibagree/ Twitter)

Shocking Viral Video: हम सभी कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से जूझ रहे हैं और इस संक्रमण की रफ्तार बेहिसाब तरीके से बढ़ती जा रही है, बावजूद इसके धीरे-धीरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया जारी है. कोविड-19 गाइडलाइन्स (COVID-19 Guidelines) के अनुसार, संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए मास्क (Mask) का इस्तेमाल करना और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करना अनिवार्य है, लेकिन क्या हर कोई इन दिशार्निदेशों का पालन कर रहा है? कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच जब देश सार्वजनिक रूप से अनलॉक चरण (Unlock Phase) में है तो ऐसे में कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन की खबरें भी सामने आ रही हैं. हैदराबाद के एक पब (Hyderabad Pub) का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कोविड-19 दिशानिर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है. पब में भारी तादाद में इकट्ठा लोग बिना मास्क, बिना सोशल डिस्टेंसिंग के पार्टी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.

ट्विटर यूजर, @rishibagree ने हैरान करने वाला एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक पब दिखाया गया है. पब में लोगों की भीड़ नजर आ रही है, जिन्होंने न तो मास्क पहना और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं. पब में मौजूद अधिकांश लोग बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंसिंग के पार्टी का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स भी हैरान हो गए हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: इन लोगों ने पहना अजब गजब मास्क, पहनी पानी की बोतल, तस्वीरें देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि पब में मौजूद लोगों में किसी तरह का कोई सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आ रहा है. सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने के अलावा यहां मौजूद लोगों ने अपने चेहरे पर मास्क भी नहीं लगाया है. क्लिप को ध्यान से देखने पर नजर आता है कि दो-तीन लोग ही मास्क पहने हुए हैं, जबकि अन्य लोग जमकर कोरोना वायरस दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं, जबकि ऐसा करना संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai to Hyderabad in 3 Hours: हैदराबाद से मुंबई सिर्फ 3 घंटे में! पुणे होकर 671 KM हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की DPR तैयार, जानें पूरी डिटेल

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी