वायरल

VIDEO: रोमांस में डूबे कपल ने चलती कार में की शर्मनाक हरकत! सनरूफ खोलकर प्रेमी जोड़े ने पार की सारी हदें

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर एक कपल ने चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर सरेआम एक-दूसरे को किस किया. उनकी इस खतरनाक और शर्मनाक हरकत को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं.

VIDEO: रोमांस में डूबे कपल ने चलती कार में की शर्मनाक हरकत! सनरूफ खोलकर प्रेमी जोड़े ने पार की सारी हदें

Couple's Dangerous Kissing Stunt in Car: आजकल हाईवे सिर्फ़ गाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि कुछ लोगों के लिए अजीबोगरीब हरकतें करने का अड्डा बन गए हैं. अभी कुछ दिन पहले एक नेताजी की चलती कार में शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया था और अब चंडीगढ़-मनाली हाईवे से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है.

एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. इसमें एक लड़का और लड़की एक लग्ज़री कार के सनरूफ से बाहर निकलकर सरेआम एक-दूसरे को किस कर रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि इस दौरान कार तेज़ रफ़्तार में हाईवे पर दौड़ रही थी और उनके आस-पास कई दूसरी गाड़ियाँ भी चल रही थीं.

क्या है वायरल वीडियो में?

ये वीडियो सिर्फ 32 सेकंड का है, लेकिन इसे देखकर लोग हैरान भी हैं और गुस्से में भी. वीडियो रात के समय का लग रहा है, लेकिन हाईवे पर अच्छी-खासी रोशनी है. एक तेज़ रफ़्तार कार के सनरूफ से एक कपल बाहर निकलता है और बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में एक-दूसरे को किस करने लगता है. उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं थी कि कोई उन्हें देख रहा है या इससे कोई हादसा भी हो सकता है.

किसी ने पीछे चल रही गाड़ी से उनकी इस हरकत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में कार का हरियाणा का नंबर प्लेट (HR) भी साफ़ दिख रहा है. हालांकि, ये ठीक-ठीक पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर किस जगह का है.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएँ

ये कोई पहला मामला नहीं है. हाल ही में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का भी एक महिला के साथ चलती कार में शर्मनाक हरकत करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था.

इस तरह की घटनाएँ दो बड़ी चिंताएँ पैदा करती हैं. एक तो सरेआम ऐसी अश्लील हरकत करना और दूसरा, ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालना. सोशल मीडिया पर लोग इस कपल की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि रोमांस करने के लिए जगह की कमी नहीं है, लेकिन हाईवे पर ऐसा करना बेवकूफी और बेशर्मी दोनों है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).