वायरल

मोर की तरह पंख फैलाकर नाचती मकड़ी का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल, आप भी रह जाएंगे दंग (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक मकड़ी का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही सी मकड़ी अपने कलरफूल पंख फैलाकर डांस करती हुई दिखाई दे रही है. इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.

मोर की तरह पंख फैलाकर नाचती मकड़ी का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल, आप भी रह जाएंगे दंग (Watch Viral Video)
मोर की तरह पंख फैलाकर नाचती मकड़ी (Photo Credits: Instagram)

Spider Dancing Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो आए दिन जानवरों और पक्षियों से जुड़े रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान तो आती ही है और कई बार हैरानी भी होती है. वैसे तो आपने मोर को पंख फैलाकर नाचते हुए कभी न कभी देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने किसी मकड़ी (Spider) को मोर (Peacock) की तरह रंग-बिरंगे पंख को फैलाकर नाचते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक मकड़ी का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही सी मकड़ी अपने कलरफूल पंख फैलाकर डांस करती हुई दिखाई दे रही है. इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.

इस वीडियो को वाइल्ड एनिमैलिया नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें मकड़ी की सुंदरता देखते ही बनती है. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- मोर जैसी मकड़ी, वही एक अन्य यूजर ने लिखा है- आखिर में एक स्पाइडर वीडियो मैं देख सकता हूं. यह भी पढ़ें: सावन में मोर ने पंख फैलाकर किया ऐसा मनमोहक डांस, Viral Video देख मंत्रमग्ध हुए लोग

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Animalia - Animal (@wildanimalia)

वीडियो में सुंदर सी मकड़ी के सिर पर बनी एक खास संरचना को देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है. वीडियो को गौर से देखने पर नजर आता है कि मकड़ी के सिर पर मोर के पंखों की तरह एक कलरफूल झिल्ली नजर आ रही है, जिसे उठाकर मकड़ी लहराते हुए दिखाई दे रही है और मोर की तरह नाच रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).