Shocking Video: अंडे से निकलते ही नन्हे सांपों ने मचाया कोहराम, आक्रामक होकर शख्स पर किए कई वार
अगर आपको लगता है कि नन्हे सांप खतरनाक नहीं हो सकते हैं तो हम आपको बता दें कि आप बिल्कुल भी गलत सोच रहे हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर नन्हे सांपों का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये नन्हे सांप अंडे से निकलते ही न सिर्फ कोहराम मचाते दिख रहे हैं, बल्कि वो एक शख्स पर बार-बार वार भी कर रहे हैं.
Baby Snake Shocking Viral Video: वैसे तो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों (Snakes) से जुड़े कई खतरनाक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इन वीडियो में एक से बढ़कर एक खतरनाक और विशालकाय सांपों (Giant Snakes) को देखकर रूह कांप उठती है, लेकिन क्या विशालकाय सांपों की तरह छोटे सांप (Baby Snakes) भी आक्रामक और खतरनाक हो सकते हैं? अगर आपको लगता है कि नन्हे सांप खतरनाक नहीं हो सकते हैं तो हम आपको बता दें कि आप बिल्कुल भी गलत सोच रहे हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर नन्हे सांपों (Baby Snake) का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये नन्हे सांप अंडे (Eggs) से निकलते ही न सिर्फ कोहराम मचाते दिख रहे हैं, बल्कि वो एक शख्स पर बार-बार वार भी कर रहे हैं.
इस वीडियो को snakebytestv नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें नन्हे सांपों की आक्रामकता को देखते ही लोग हैरत में पड़ गए. कई लोगों ने सांपों के जन्म पर बधाई दी है तो कई लोगों ने इसे काफी प्यारा वीडियो बताया है. इस वीडियो को अब तक 58,279 लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Snake Video: छत पर खड़ा होकर पेड़ पर चढ़ गया विशाल अजगर, आपने कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बेबी स्नेक अंडों से बाहर निकलते हैं. उन्हें अंडों के पास देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका जन्म कुछ समय पहले ही हुआ है. नन्हे सांपों के सामने एक शख्स अपना हाथ बढ़ाता है, जिसपर ये नन्हे सांप बार-बार वार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनमें से एक नन्हा सांप बहुत आक्रामक अंदाज में शख्स पर बार-बार हमला करता है और उसे काटने की कोशिश करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

