वायरल

Shocking ! नूडल विक्रेता ने सूप में पेशाब करने का किया दावा, कहा- ऐसा करने से ग्राहकों की मांसपेशियों का दर्द हो जाता था गायब

एक नूडल्स विक्रेता का दावा है कि ग्राहकों के मांसपेशियों के दर्द को ठीक करने के लिए को अपने द्वारा बनाए गए सूप में पेशाब करके उन्हें परोसता था. नूडल विक्रेता का कहना है कि वो ग्राहकों की मांसपेशियों के दर्द और बीमारियों को दूर करने के लिए चुपके से उनके सूप में अपना पेशाब मिला देता था.

Shocking ! नूडल विक्रेता ने सूप में पेशाब करने का किया दावा, कहा- ऐसा करने से ग्राहकों की मांसपेशियों का दर्द हो जाता था गायब
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Shocking ! सूप (Soup) और नूडल्स (Noodles) का सेवन तो आप भी बड़े चाव से करते होंगे. जी हां, आज के इस दौर में अधिकांश लोग सूप और नूडल्स खाना पसंद करते हैं, लेकिन हम जो खबर आपको बताने जा रहे हैं उसके बाद आप सूप पीने या नूडल खाने से पहले कई बार सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. जी हां, एक नूडल्स विक्रेता (Noodle Vendor) का दावा है कि ग्राहकों के मांसपेशियों के दर्द (Muscles Ache) को ठीक करने के लिए वो अपने द्वारा बनाए गए सूप में पेशाब (Urine) करके उन्हें परोसता था. नूडल विक्रेता की मानें तो उसकी दुकान काफी लोकप्रिय हुआ करती थी और उसके यहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ती थी, क्योंकि उसके यहां मिलने वाले व्यंजन ग्राहकों की मांसपेशियों के दर्द को ठीक करने में मदद करते थे, जिसका सीक्रेट था नूडल विक्रेता का यूरिन (Noodle Vendor's Urine).

थाई रथ की रिपोर्ट के अनुसार, फैन पेज "Yaak Dang Diaw Jat Hai return.v12", पर किए गए एक पोस्ट में कहा गया था कि नूडल विक्रेता के पास कंस्ट्रक्शन वर्कर आते थे और वो उनके मांसपेशियों के दर्द और बीमारियों को दूर करने के लिए चुपके से उनके सूप में अपना पेशाब (Urine in the Soup) मिला देता था.

हालांकि इस पोस्ट पर कई लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए यह कहा है कि शायद कुछ समूह को बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया हो. जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इसके सच होने की गुंजाइश नहीं है कि कोई अपने ग्राहकों को सूप में अपना पेशाब मिलाकर देता हो. यह भी पढ़ें: Zombie Chicken! लड़की ने मंगाया चिकन, लेकिन प्लेट में रखते ही जो हुआ..ऐसा शायद आपने सपने में भी नहीं देखा होगा.. VIDEO हुआ वायरल

गौरतलब है कि सूप में पेशाब करके ग्राहकों को देने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले चीन के दक्षिणी हनान प्रांत के डोंगबेई नूडल शॉप में बीफ सूप में एक शख्स पेशाब करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था. बताया गया था कि पास ही के एक रेस्टोरेंट के मालिक ने जलन के कारण इस नूडल शॉप में रखे सूप में पेशाब कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).