वायरल

Shocking! बेडरूम में बिस्तर के नीचे 18 सांपों को देख उड़े कपल के होश, Viral Video में देखें दंपत्ति ने फिर क्या किया?

जरा सोचिए आप अपने बेडरूम में रोज सुकून से सोते हैं और अचानक एक दिन आपको अपने बेडरूम में एक नहीं- दो नहीं, बल्कि 18 सांप दिख जाए तो फिर क्या होगा? एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो जॉर्जिया से सामने आया है, जहां बेडरूम में एक साथ 18 सांपों को देखकर कपल के होश उड़ गए.

Shocking! बेडरूम में बिस्तर के नीचे 18 सांपों को देख उड़े कपल के होश, Viral Video में देखें दंपत्ति ने फिर क्या किया?
सांप (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: सांप (Snake) का नाम सुनकर ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूटने लगते हैं और ऐसे में अगर सांप के साक्षात दर्शन ही जाएं तो फिर डरना लाजमी है. दुनिया में सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियों में कई सांप बेहद जहरीले (Venomous Snakes) होते हैं, जबकि कुछ जहरीले नहीं भी होते हैं, बावजूद इसके सांपों से अधिकांश लोगों को डर लगता है. जरा सोचिए आप अपने बेडरूम में रोज सुकून से सोते हैं और अचानक एक दिन आपको अपने बेडरूम में एक नहीं- दो नहीं, बल्कि 18 सांप दिख जाए तो फिर क्या होगा? ऐसा ही हैरान करने वाला एक वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जहां बेडरूम में एक साथ 18 सांपों (18 Snakes in Bedroom) को देखकर कपल (Couple) के होश उड़ गए.

दरअसल, जॉर्जिया के एक दंपत्ति को अपने बेडरूम में बिस्तर के नीचे 18 सांप मिले. हालांकि सांपों को मारने के बजाय शख्स ने सांपों को सावधानी से जमीन से हटाते हुए उन्हें एक बैग में रख दिया और फिर पास में जंगल के पास छोड़ दिया. ऑगस्टा निवासी ट्रिश विल्चर (Trish Wilcher) ने WJBF-TV को बताया कि जब वह और उनके पति मैक्स रविवार को बिस्तर पर जाने वाले थे, तो उन्होंने देखा कि फर्श पर कुछ गड़बड़ थी. महिला ने कहा कि जब वह नीचे पहुंची तो दंग रह गई. यह भी पढ़ें: पड़ोसी के टॉयलेट में घुसकर पालतू अजगर ने शख्स के प्राइवेट पार्ट में काटा, फिर इसके बाद जो हुआ…

देखें वीडियो-

बताया जा रहा है कि कपल के बिस्तर के नीचे एक मादा सांप ने हाल ही में 17 बच्चों को जन्म दिया था. एक साथ 18 सांपों को देखकर कपल के पैरों तले जमीन खिसक गई, लेकिन उन्होंने बहुत ही सावधानी पूर्वक सांपों को वहां से हटाकर एक बैग में रखा और फिर उन्हें पास के एक नाले के पास सुरक्षित छोड़ दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).