Shocking! अमेजन ग्राहक ने गोबर का उपला खाकर बताया स्वाद, Viral हुआ कस्टमर का रिव्यू
एक शख्स ने न सिर्फ गाय के गोबर के उपले को अमेजन से ऑर्डर किया, बल्कि उसको खाकर साइट पर अपना रिव्यू भी दिया है. अमेजम ग्राहक का रिव्यू इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. डॉ. संजय अरोड़ा नाम के ट्विटर यूजर ने अमेजन ग्राहक के रिव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने ऐसा तब किया जब उन्हें अमेजन रिव्यू में गोबर के उपले के स्वाद के बारे में कमेंट लिखा गया था.
गाय के गोबर (Cow Dung) या गोबर के उपले (Cow Dung Cake) का इस्तेमाल पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्यों के दौरान किया जाता है, लेकिन यहां सवाल यह है कि क्या आपने कभी गाय के गोबर के उपले खाए हैं? अब आप यह सोच रहे होंगे कि गाय के गोबर का उपला भला कोई खाता है क्या? दरअसल, एक शख्स ने न सिर्फ गाय के गोबर के उपले को अमेजन (Amazon) से ऑर्डर किया, बल्कि उसको खाकर साइट पर अपना रिव्यू (Review) भी दिया है. अमेजन ग्राहक का रिव्यू इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. डॉ. संजय अरोड़ा (Dr. Sanjay Arora) नाम के ट्विटर यूजर ने अमेजन ग्राहक के रिव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने ऐसा तब किया जब उन्हें अमेजन रिव्यू में गोबर के उपले के स्वाद के बारे में कमेंट लिखा हुआ दिखा.
डॉ संजय अरोड़ा ने स्क्रीनशॉट पोस्ट कर लिखा है कि अमेजन ग्राहक ने जिस ब्रांड से ऑर्डर किया था, उसके बारे में घटिया कमेंट किया. ग्राहक ने कमेंट में कहा था कि बहुत ही खराब स्वाद, जब मैंने इसे खाया तो यह घास जैसा था और स्वाद में कीचड़ जैसा. इसे खाने के बाद मुझे लूज मोशंस हुए. इसके साथ ही लिखा कि इसे बनाते समय स्वच्छता का अधिक ध्यान दें और इसके स्वाद और कुरकुरेपन पर भी ध्यान दें. संजय अरोड़ा ने इस कमेंट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- ये मेरा भारत, मैं अपने भारत से प्यार करता हूं. यह भी पढ़ें: Butter Wali Chai! आगरा फूड स्टॉल की फेमस बटर वाली चाय का वीडियो वायरल, भड़के टी लवर्स, देखें ट्वीट्स
देखें पोस्ट-
Ye mera India, I love my India…. :) pic.twitter.com/dEDeo2fx99
— Dr. Sanjay Arora PhD (@chiefsanjay) January 20, 2021
गौरतलब है कि इस प्रोडक्ट के डिटेल पर गौर करें तो ब्रांड ने अमेजन पर विवरण देते हुए बताया है कि दैनिक हवन, पूजन और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए 100 फीसदी शुद्ध और गाय के गोबर के उपले. उचित प्रक्रिया के साथ भारतीय गाय के गोबर से उपले को बनाया गया है. यह गोबर का उपला सूखा, नमी मुक्त है और ठीक से जलता है. इसका इस्तेमाल आसपास के वातावरण को शुद्ध करने के लिए किया जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

