वायरल

सेक्स के दौरान बॉयफ्रेंड ने खोया संयम, गर्लफ्रेंड की हुई मौत

मुंबई में पिछले साल कोलावा के एक होटल में प्रेमिका की गैरइरादतन हत्या के सिलसिले में कोलाबा पुलिस ने एक इजरायली नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

सेक्स के दौरान बॉयफ्रेंड ने खोया संयम, गर्लफ्रेंड की हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर: (Photo Credit: File Photo)

Mumbai: मुंबई में पिछले साल कोलाबा (Colaba) के एक होटल में प्रेमिका की गैरइरादतन हत्या के सिलसिले में कोलाबा पुलिस ने एक इजरायली नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट से निकाले गए निष्कर्ष के आधार पर ओरिओन याकोव पर आईपीसी की धारा 304 (गैरइरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था. बात कुछ यूं थी कि आरोपी ओरिओन याकोव की 20 साल की गर्लफ्रेंड सेक्स के दौरान घुटन से मर गई थी.

दरअसल, मार्च 2017 में कोलाबा पुलिस को इजरायली नागरिक ओरिओन याकोव का कॉल आया, जिसमें उसने कहा कि उसकी प्रेमिका होटल में अपने बिस्तर पर शिथिल अवस्था में पड़ी हुई है. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला को बेहोश पाया. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. याकोव ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि सेक्स के दौरान वह अचानक से बेहोश हो गई थी.

यह भी पढ़ें- Sex in the Morning: सुबह सेक्स करने से होते हैं कई फायदे, तनाव होता है कम और मुड भी रहता है फ्रेश

उस समय मौत का कारण अस्पष्ट था, इसलिए एक आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. बाद में फोरेंसिक प्रयोगशाला रिपोर्ट (FSL) से मृत्यु का कारण सामने आने के बाद याकोव पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस के मुताबिक, सेक्स के दौरान उसने कथित तौर पर उसकी गर्दन पर दबाव डाला था, जिससे उसकी घुटन से मौत हो गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2018 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).