वायरल

ट्रैफिक में फंसे कुत्ते को देख पसीजा शख्स का दिल, बचाने के लिए दौड़कर पहुंचा बेजुबान के पास (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक के बीच फंसे एक कुत्ते को देखकर शख्स का दिल पिघल जाता है और वो उस बेजुबान की मदद करने से खुद को नहीं रोक पाता है, इसलिए दौड़कर उस जानवर के पास पहुंच जाता है.

ट्रैफिक में फंसे कुत्ते को देख पसीजा शख्स का दिल, बचाने के लिए दौड़कर पहुंचा बेजुबान के पास (Watch Viral Video)
शख्स ने की कुत्ते की मदद (Photo Credits: X)

Dog Viral Video: आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में भले ही लोगों के पास किसी मदद (Help) करने का समय नहीं होता है, लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो व्यस्तता के बीच भी इंसानियत (Humanity) का धर्म निभाना नहीं भूलते हैं. खासकर, जानवरों (Animals) के प्रति दया और प्रेम की भावनाओं को व्यक्त करने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक (Traffic) के बीच फंसे एक कुत्ते (Dog) को देखकर शख्स का दिल पिघल जाता है और वो उस बेजुबान की मदद करने से खुद को नहीं रोक पाता है, इसलिए दौड़कर उस जानवर के पास पहुंच जाता है.

इस वीडियो को Good News Correspondent नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक देवदूत दूसरे देवदूत को बचा रहा है. इस दयालु आत्मा ने एक व्यस्त सड़क पर फंसे कुत्ते को देखा और उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा. वो खुद को ट्रैफिक से बचाते हुए कुत्ते का विश्वास हासिल करने के लिए धीरे से उसके पास जाता है और उसे प्यार से सहलाता है. यह भी पढ़ें: Dog Viral Video: अपाहिज कुत्ते ने पहली बार आजमाया प्रोस्थेटिक्स, कृत्रिम पैरों की मदद से चलता दिखा जानवर

देखें वीडियो-

इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जानवर की जान बचाने के लिए शख्स की सराहना कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ियों की आवाजाही के बीच एक कुत्ता ट्रैफिक में फंस जाता है और वो वहां से निकल नहीं पाता है. ऐसे में कुत्ते को देख एक शख्स दौड़कर उसके पास पहुंचता है, फिर वो पहले कुत्ते को सहलाता है और बाद में उसे उठाकर ट्रैफिक से बाहर सड़क के किनारे लेकर आता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).