खाने के पैकेट को लेकर बंदर और शख्स के बीच होने लगी छीना-झपटी, Viral Video में देखें किसने मारी बाजी
एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खाने के पैकेट को लेकर एक शख्स और बंदर के बीच छीना-झपटी देखने को मिल रही है. बंदर और शख्स के बीच हो रही इस लड़ाई में आखिर कौन बाजी मार लेता है, इसके लिए आपको यह पूरा वीडियो देखना होगा.
Monkey Viral Video: बंदरों की हरकतें इंसानों से काफी हद तक मिलती हैं, वो इंसानों की तरह कई काम कर सकते हैं और वो उनकी नकल उतारने में भी काफी माहिर होते हैं. बंदरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है, लेकिन उनकी हरकतें कई बार इंसानों को हैरत में डाल देती हैं. उनसे जुड़े कई मजेदार वीडियो भी आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं. इस बीच एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें खाने के पैकेट को लेकर एक शख्स (Man) और बंदर (Monkey) के बीच छीना-झपटी देखने को मिल रही है. बंदर और शख्स के बीच हो रही इस लड़ाई में आखिर कौन बाजी मार लेता है, इसके लिए आपको यह पूरा वीडियो देखना होगा.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर asemone_abii8881 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- हाथ के स्पीड की प्रतियोगिता, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- स्पीड मैटर करता है भाई. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा है- यह काफी मजाकिया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने बच्चे को रगड़-रगड़ कर नहलाती दिखी बंदरिया, मजेदार वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन
बंदर और शख्स के बीच पैकेट के लिए छीना-झपटी
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बंदर को खाने का एक पैकेट देता है और फिर से उसके हाथ से छीन लेता है. इसके बाद शख्स फिर से उसे वो पैकेट देता है और इससे पहले कि बंदर उसे पिंजरे में ला पाता शख्स फिर से उस पैकेट को छीन लेता है. इसके बाद दोनों के बीच उस पैकेट को लेकर छीना-झपटी शुरु हो जाती है. आखिर में बंदर उस पैकेट को छीनकर तुरंत उसे अपने मुंह से पकड़ लेता है और शख्स बंदर का मुंह देखता रह जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2024 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

