MP School Video: स्कुल में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का हंगामा, संचालक के साथ मारपीट का आरोप, भोपाल की घटना
मध्यप्रदेश के भोपाल में एक घटना हुई है. जिसमें एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्कुल में घुसकर स्कुल के संचालक के साथ मारपीट की और जमकर तोड़फोड़ की. इस घटना के बाद सभी स्कूलों में नाराजगी का स्वर देखा जा रहा है.
MP School Video: मध्यप्रदेश में एक घटना हुई है. जिसमें एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्कुल में घुसकर स्कुल के संचालक के साथ मारपीट की और जमकर तोड़फोड़ की. इस घटना के बाद सभी स्कूलों में नाराजगी का स्वर देखा जा रहा है.राजधानी भोपाल में एबीवीपी कार्यकर्त्ताओ की स्कूल संचालक से मारपीट की घटना लगातार तूल पकड़ती जा रही है.
एबीवीपी कार्यकर्त्ताओ का सदस्यता अभियान के नाम पर शहर के बावड़ियां कला इलाके में स्थित ओरीयन स्कूल में संचालक और उनके बेटे के साथ मारपीट के मामलें में अब दूसरों स्कूल प्रबंधन भी मैदान में कूद गए है. ये भी पढ़े :Aligarh Viral Video: स्कुल में मजे से सो रही है टीचर और छोटे बच्चे दे रहे है उसको हवा, उत्तरप्रदेश अलीगढ के गोकुलपुर गांव का वीडियो वायरल
देखें वीडियो :
In a shocking incident of hooliganism by the members of the #BJP’s student wing Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (#ABVP), a private school owner was brutally thrashed injuring him seriously in #MadhyaPradesh capital #Bhopal. The ABVP members also vandalised the Orion school… pic.twitter.com/XXIvCHH8aQ
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) July 26, 2024
जानकारी के मुताबिक़ स्कुल पहुंचकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्कुल विद्यार्थी परिषद की सदस्यता के लिए चंदा मांगा. स्कुल संचालक ने चंदा देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने संचालक के साथ जमकर मारपीट की, ये आरोप संचालक ने लगाया है. इसके साथ स्कुल में तोड़फोड़ भी की.
स्कूल के संचालक का आरोप है कि इस दौरान उन पर भी हमला किया गया. जिसमें वो घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलने के बाद दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है. ये पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया के ट्विटर एक्स पर @HateDetectors नाम के हैंडल से इस पूरी घटना का वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग जमकर नाराजगी जता रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

