देश

Fact Check: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र घटाकर 50 साल की जाएगी? PIB फैक्ट चेक ने बताया फेक न्यूज का सच

खबर में दावा किया गया कि आर्थिक संकट को देखते हुए सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र घटाकर 50 साल करने वाली है.

Fact Check: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र घटाकर 50 साल की जाएगी? PIB फैक्ट चेक ने बताया फेक न्यूज का सच
केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र नहीं घटेगी (Photo Credits- PIB Fact Check)

एक वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि कोरोनो वायरस (Coronavirus) प्रकोप के कारण आर्थिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र (Retirement Age) घटाने पर विचार कर रही है. इस खबर में दावा किया गया कि आर्थिक संकट को देखते हुए सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र घटाकर 50 साल करने वाली है. PIB फैक्ट चेक ने अपने ट्वीट में स्पष्ट किया कि सरकार ने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र घटाने के बारे में कोई चर्चा नहीं की है. केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि यह कोरोनो वायरस प्रकोप के कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को घटाकर 50 साल किए जाने की संभावना है.

रिपोर्ट में दावा किया गया, "केंद्र सरकार उन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट की उम्र में महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रही है जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक हो गई है." रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, उन कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) मिल जाएगा, लेकिन रिटायरमेंट का लाभ कोरोनो वायरस आर्थिक संकट की अवधि के बाद दिया जाएगा.

यहां देखें PIB फैक्ट चेक का ट्वीट-

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक वेब न्यूज पोर्टल ने दावा किया है कि कोरोना वायरस जैसे संकट के समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र घटाकर 50 साल की जा सकती है. इस रिपोर्ट में किया गया दावा गलत है. केंद्र सरकार न तो ऐसी कोई योजना बना रही है और न ही ऐसी किसी योजना पर चर्चा की गई है.'

बता दें कि कोरोना संकट और देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है. सोशल मीडिया पर इस वक्त कई तरह की खबरें शेयर की जा रही है जिनमें कुछ सही हैं तो कई गलत. हम पाठकों से अनुरोध करते हैं कि फेक न्यूज के झांसे में न आएं, और सरकार के आधिकारिक बयानों पर ही भरोसा करें.

Fact check

Fact Check: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र घटाकर 50 साल की जाएगी? PIB फैक्ट चेक ने बताया फेक न्यूज का सच
Claim :

आर्थिक संकट को देखते हुए सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र घटाकर 50 साल करने वाली है.

Conclusion :

सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र घटाकर 50 साल करने का कोई फैसला नहीं लिया है. यह खबर फेक है.

Full of Trash
Clean

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).