वाशिंगटन: रोमिंग रोस्टर रेस्टोरेंट अमेरिकी महिला को खिलाएगा जीवन भर मुफ्त खाना

हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता कि उसे महज एक ट्वीट करने के कारण जीवन भर के स्वादिष्ट चिकन सैंडबिच मुफ्त खाने को मिले. लेकिन अमेरिका की एक महिला द्वारा कोलंबिया जिले के एक रेस्टोरेंट के खाने की प्रशंसा वाला ट्वीट वायरल हो गया.

(Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन: हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता कि उसे महज एक ट्वीट के कारण जिंदगीभर स्वादिष्ट चिकन सैंडबिच मुफ्त खाने को मिले. लेकिन अमेरिका की एक महिला द्वारा कोलंबिया जिले के एक रेस्टोरेंट के खाने की प्रशंसा वाला ट्वीट वायरल हो गया, जिसके बाद उसे यह सौगात मिली. यह ट्वीट 24 वर्षीया संगीतकार ब्री हाल ने किया था, जिसका स्टेज नाम 'ला हारा' है.

उनके इस ट्वीट से रोमिंग रोस्टर नाम के रेस्टोरेंट का कारोबार काफी बढा दिया और उसके फ्राइड चिकन सैंडविच को खाने के लिए लोग लाइन लगाने लगे. महिला ने अपने ट्वीट में लिखा कि, "अगर आप डीएमवी क्षेत्र में रहते हैं तो डीसी में रोमिंग रोस्टर का खाना जरूर चखें." रेस्टोरेंट के मालिकों में से एक माइकल हेबटेमरियम ने हॉल से वादा किया है कि, उनके रेस्टोरेंट में हॉल को अब कभी भुगतान नहीं करना होगा.

हॉल ने 31 अगस्त को एक ट्वीट में लिखा, "माइक ने आज रात मुझे फोन कर दिल से धन्यवाद दिया." उनके कई फॉलोवरों का भी कहना है कि रेस्टोरेंज का खाना बेहद लजीज होता है.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\