वायरल

Ghost Viral Video: कैमरे में दिखी बच्ची की आत्मा, फिर नजदीक जाते ही हुई गायब, डरावना वीडियो हुआ वायरल

कई लोग असल जिंदगी में भूत देखे जाने का दावा भी करते हैं और सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे के साथ कई वीडियो देखे जा सकते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक बच्ची के भूत का वीडियो वायरल हो रहा है, जो कैमरे में कैद हो जाती है, लेकिन पास जाते ही आत्मा गायब हो जाती है.

Ghost Viral Video: कैमरे में दिखी बच्ची की आत्मा, फिर नजदीक जाते ही हुई गायब, डरावना वीडियो हुआ वायरल
कैमरे में कैद हुआ बच्ची का भूत (Photo Credits: Instagram)

Ghost Viral Video: असल जिंदगी में भूत-प्रेत और आत्माओं के अस्तित्व को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं, लेकिन कई लोग इसे अंधविश्वास से ज्यादा कुछ नहीं मानते हैं. अधिकतर लोगों का मानना है कि भूत और आत्माओं का कोई वजूद नहीं होता, यह सिर्फ मन का वहम होता है, जबकि कई भूत-प्रेत (Ghost) के अस्तित्व पर विश्वास करते हैं. भूतों पर आधारित कई फिल्में और हॉरर शो भी बन चुके हैं. इसके अलावा कई लोग असल जिंदगी में भूत देखे जाने का दावा भी करते हैं और सोशल मीडिया (Social Media) पर इस तरह के दावे के साथ कई वीडियो देखे जा सकते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक बच्ची के भूत (Girl's Ghost) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो कैमरे में कैद हो जाती है, लेकिन पास जाते ही आत्मा गायब हो जाती है.

इस डरावने वीडियो को pakistani__dresses नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है और लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है कि क्या सच में कैमरे में भूत कैद हुआ है. इस पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की है. कोई इसे डरावना मंजर बता रहा है तो कोई इस वीडियो को फेक बता रहा है. यह भी पढ़ें: Ghost Caught on Camera: मैक्सिको में परिवार ने असाधारण गतिविधियों का किया अनुभव, कैमरे में कैद भूत का वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कैमरा लेकर अपनी बेटी के कमरे में दाखिल होता है, लेकिन दरवाजा खोलते ही उसे अपनी बेटी के सामने बैठी किसी दूसरी बच्ची का चेहरा दिखाई देता है. ऐसे में वो जल्दी से अपनी बेटी के पास पहुंचता है, लेकिन तब तक वो आत्मा गायब हो जाती है और उसकी बेटी बिखरे हुए बालों के एकदम शांत अंदाज में बैठी दिखाई देती है. कैमरे में कैद हुई बच्ची की आत्मा के इस खौफनाक वीडियो को देख लोग हैरान हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2023 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).