वायरल

अपनी जान बचाने के लिए खतरनाक सांप से भिड़ गया चूहा, दोनों की लड़ाई का हैरतअंगेज वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

एक सांप और चूहे की लड़ाई का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चूहा अपनी जान बचाने के लिए डरकर भागने के बजाय डटकर सांप का सामना करता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस हैरतअंगेज वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

अपनी जान बचाने के लिए खतरनाक सांप से भिड़ गया चूहा, दोनों की लड़ाई का हैरतअंगेज वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
सांप और चूहे की लड़ाई (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) की लड़ाई वाले हैरतअंगेज वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं. वायरल (Viral Video) होने वाले वीडियो में कई बार अपनी जान बचाने के लिए छोटे जीवों को भी खतरनाक और विशालकाय प्राणियों से लड़ते हुए देखा जाता है. वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) जानवरों से जुड़े हर तरह के वीडियो को देखना काफी पसंद करते हैं. अगर बात करें सांपों की तो खतरनाक सांपों को अक्सर किसी न किसी जीव के साथ लड़ते हुए देखा जाता है. इसी कड़ी में एक सांप (Snake) और चूहे (Rat) की लड़ाई का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चूहा अपनी जान बचाने के लिए डरकर भागने के बजाय डटकर सांप का सामना करता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस हैरतअंगेज वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

इस वीडियो को rasal_viper नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. एक यूजर ने लिखा है- हिम्मत होती है वो ही पीठ दिखाने के बजाय लड़ना पसंद करता है. इसके अलावा अन्य लोगों ने इमोजी शेयर करके अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: जब विशालकाय सांप को देखते ही उस पर टूट पड़ा खरगोश, दोनों की जबरदस्त लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saurabh Jadhav 2110 (@rasal_viper)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब चूहे और सांप का आमना-सामना होता है तो वो डरकर भागने के बजाय डटकर सांप का सामना करता है. वीडियो की शुरुआत में सांप अपना फन फैलाकर चूहे को डराने की कोशिश करता है, लेकिन चूहा डरने के बजाय उसका सामना करता है. जब सांप उस पर अटैक करता है तो वो उछलकर उसके वार से खुद को बचा लेता है, फिर चूहा सांप की गर्दन को काटता हुआ नजर आता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).