वायरल

Snake Viral Video: दो मुंह वाले दुर्लभ सांप ने एक साथ दो शिकार पर किया अटैक, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर इन दिनों दुर्लभ दो मुंह वाले सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नागराज अपने दोनों मुंह का इस्तेमाल करते हुए एक ही समय में दो शिकार पर अटैक करते हैं. शेयर किए जाने के महज कुछ ही देर बाद यह वीडियो वायरल हो गया, जिसे देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं.

Snake Viral Video: दो मुंह वाले दुर्लभ सांप ने एक साथ दो शिकार पर किया अटैक, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
दो मुंह वाले सांप ने दो शिकार पर किया अटैक (Photo Credits: Instagram)

Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आपने सांपों (Snakes) के अनगिनत वीडियो देखे होंगे, जिनमें नागराज शिकारी बनकर किसी ना किसी का शिकार करते दिखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी दो मुंह वाले सांप (Two Headed Snake) को शिकार करते हुए देखा है. जी हां, दुनिया भर में पाई जाने वाली सांपों की विभिन्न प्रजातियों में दो मुंह वाले सांपों को काफी दुर्लभ माना जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों दुर्लभ दो मुंह वाले सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नागराज अपने दोनों मुंह का इस्तेमाल करते हुए एक ही समय में दो शिकार पर अटैक करते हैं. शेयर किए जाने के महज कुछ ही देर बाद यह वीडियो वायरल हो गया, जिसे देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को snake._.world नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 9,261 व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: OMG! सांप के आतंक से बचने के लिए शख्स ने ये क्या कर डाला? अपने करोड़ों की कीमत वाले घर में खुद ही लगा दी आग (See Pics & Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🐍SNAKE WORLD🐍 (@snake._.world)

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में दो मुंह वाला सांप दिखाई दे रहा है, जो एक साथ अपने दोनों मुंह का इस्तेमाल करते हुए दो शिकार पर अटैक कर देता है. यह दुर्लभ सांप एक साथ दो स्तनधारी जीवों पर हमला कर देता है और पलक झपकते ही दोनों को अपने मुंह से दबोच लेता है. कुछ देर बाद यह विशालकाय सांप अपने शिकार को निगल जाता है. यह वीडियो वाकई विचलित और हैरान करने वाला है, लेकिन यह घटना किस जगह की है इसका पता नहीं चल पाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).