Ramayan Funny Memes And Jokes: रावण वध से लेकर लक्ष्मण, विभीषण व कुंभकर्ण तक रामायण के इन किरदारों के फनी मीम्स और जोक्स हुए वायरल, जिन्हें देख हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप
जब से टीवी पर रामानंद सागर की रामायण का दोबोरा प्रसारण शुरू हुआ है तब से रामायण के किरदारों पर फनी मीम्स और जोक्स की सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई है. भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, रावण, विभिषण और कुंभकर्ण, मेघनाथ जैसे रामायण के तमाम किरदारों के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फनी मीम्स और जोक्स भी लोगों को लगातार हंसा रहे हैं.
- Read in
- English
Ramayan Funny Memes And Jokes: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown 2) का दूसरा चरण चल रहा है. कोविड-19 (COVID-19) के प्रकोप के चलते लॉकडाउन की घोषणा के बाद से तमाम फिल्मों और डेली सोप की शूटिंग बंद हो गई. लिहाजा लोगों का मनोरंजन करने के लिए दूरदर्शन पर रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के रामायण का प्रसारण शुरू किया गया. टीवी पर लौटा रामायण (Ramayan) न सिर्फ लॉकडाउन के दौरान लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है, बल्कि इस पौराणिक सीरियल ने टीआरपी (TRP) के मामले में भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. शनिवार 18 अप्रैल की सुबह नौ बजे रामायण में रावण वध (Ravan Vadh) का एपिसोड दिखाया गया. रामायण में रावण वध के एपिसोड के साथ ही अधिकांश भारतीय घरों में दशहरे जैसा माहौल बन गया. इसके साथ ही रामायण को लेकर कई फनी मीम्स और जोक्स (Funny Memes And Jokes) सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे.
दरअसल, जब से टीवी पर रामानंद सागर की रामायण का दोबारा प्रसारण शुरू हुआ है तब से रामायण के किरदारों पर फनी मीम्स और जोक्स की सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई है. भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, रावण, विभिषण, कुंभकर्ण और मेघनाथ जैसे रामायण के तमाम पात्र घर-घर में लोकप्रियता बटोर रहे हैं. इसके साथ ही इन किरदारों के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फनी मीम्स और जोक्स भी लोगों को लगातार हंसा रहे हैं.
चलिए एक नजर डालते हैं रावण से लेकर लक्ष्मण, विभीषण और कुंभकर्ण तक रामायण के लोकप्रिय पात्रों पर बने फनी मीम्स और जोक्स पर, जिन्हें देखकर यकीनन आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे. यह भी पढ़ें: Ramayan: दूरदर्शन पर रावण वध के बाद वायरल हुए मजेदार मीम्स, लोगों ने लिखा 'हैप्पी दशहरा'
फनी मीम्स और जोक्स-
View this post on Instagram
भरत का यह डायलॉग याद है?
View this post on Instagram
अब इसे किसने बनाया?
View this post on Instagram
अरे मोरी मईया...
View this post on Instagram
विभीषण जी की है...
View this post on Instagram
ये तो कोई मायाजाल लगता है.
View this post on Instagram
राम जी का तीर...
View this post on Instagram
इस अस्त्र का कोई तोड़ नहीं...
View this post on Instagram
क्या लड़कियां इससे सहमत हैं?
View this post on Instagram
यह वाकई मजेदार है
View this post on Instagram
हंसी नहीं रोक पाएंगे...
View this post on Instagram
क्या आप इससे सहमत हैं?
View this post on Instagram
रामायण के फैन ही इसे समझ सकते हैं.
View this post on Instagram
ओह! यह तो अप्रत्याशित था...
View this post on Instagram
रजनीकांत के नजरिए से...
View this post on Instagram
नाना पाटेकर के अंदाज में...
View this post on Instagram
श्रीराम और रावण की वायरल तस्वीर
Rohit Sharma and Lasith Malinga during IPL pic.twitter.com/IrIAz0EOU0
— Sagar (@sagarcasm) April 18, 2020
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी सोशल मीडिया पर कुंभकर्ण और लक्ष्मण को लेकर कई मीम्स वायरल हुए थे, लेकिन लंकापति रावण के वध वाले एपिसोड के बाद से सोशल मीडिया पर रामायण के किरदारों से जुड़े मीम्स और जोक्स की भरमार लग गई. हालांकि अगर आप सोच रहे हैं कि रावण के वध के साथ इस शो का अंत हो गया है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि अभी सिया राम की अयोध्या वापसी, सीता का त्याग, लव कुश का जन्म और सीता के धरती में समाने जैसे कई प्रसंग आने बाकी हैं. रामायण में आने वाले तमाम दिलचस्प मोड़ आगे भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

