वायरल

शातिर चोर!!! हॉलीवुड के स्टाइल में करता है चोरी, उसके बाद जाता है मंदिर, फाइव स्टार होटल और प्लेन में घुमने का है शौक

हमनें अक्सर बॉलीवुड और हॉलीवुड के फिल्मों में देखा है कि चोर हाईटेक तरीके से घर में आता है और सामान चोरी करके आराम से निकल जाता है.

शातिर चोर!!!  हॉलीवुड के स्टाइल में करता है चोरी, उसके बाद जाता है मंदिर, फाइव स्टार होटल और प्लेन में घुमने का है शौक
शातिर चोर (Photo Credit: Pixabay)

हमनें अक्सर बॉलीवुड और हॉलीवुड के फिल्मों में देखा है कि चोर हाईटेक तरीके से घर में आता है और सामान चोरी करके आराम से निकल जाता है. जी हां लगभग ऐसे ही राजस्थान के शेरगढ़ में देसु का रहने वाला जयंतिलाल उर्फ रमेश खेतमल जायसवाल एक हाईटेक चोर है. जिसने आजकल पुलिस के नाक में दम कर रखा है. हम आपको बता दें कि इस चोर के कुछ खास नियम भी हैं. यह सिर्फ पचास लाख से ऊपर की चोरी करता है, और हर चोरी के बाद सबसे पहले मंदिर जाता है. यात्रा के लिए फ्लाइट से सफर करता है और मंहगे होटलों में ठहरता है.

बताया जाता है कि चोरी के बाद यह चोर पीड़ितों को धमकी देता है कि उसके संबंध दाऊद इब्राहिम से हैं. बीते पांच वर्षों में वह सूरत के कई बड़े व्यवसायीयों को निशाना बना चुका है. पुलिस ने बताया कि शहर में अधिकांश पीड़ित परिवार राजस्थान से संबंधित हैं. वह खुद को राजस्थान का बताकर उन लोगों के साथ पारिवारिक संबंध बनाता है और फिर बाद में अपना निशाना बनाता है. उन्होंने बताया कि चार साल पहले उसने एक घर से पचास लाख की चोरी की थी. चोरी करके वह नेपाल बॉर्डर पहुंचा और यहां से देश के बाहर जाने की फिराक में था, हालांकि उसे एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया गया था. यह भी पढ़ें- एक ऐसा चोर जो मंगलवार के दिन ही करता था चोरी, कारण जान पुलिस भी रह गई दंग

पुलिस का कहना है कि यह शातिर चोर जेल से छूटने के बाद फिर से चोरियां करनी शुरू कर दी है, उसे फिर से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह फिर से जमानत पर बाहर आ गया. पुलिस ने बताया कि वह अब और ज्यादा होशियार हो गया है, और पकड़े जानें के डर से वह चोरी के सामानों को न तो तत्काल बेचता है और न ही शहर के आसपास बेचता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2018 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).