Viral Video: कछुए की पीठ पर सवार होकर नन्हे कुत्ते ने की सैर, दिल छू लेने वाला मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा कुत्ता कछुए की पीठ पर सवार होकर शाही अंदाज में सैर करता दिख रहा है. दिल जीत लेने वाला यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.
Viral Video: दिनभर की भागदौड़ से होने वाले स्ट्रेस (Stress) और टेंशन (Tension) को दूर करने के लिए अधिकांश लोग सोशल मीडिया (Social Media) का सहारा लेते हैं, जहां वो कई एंटरटेनिंग वीडियोज देखकर अपने मूड़ को फ्रेश करते हैं. इंटरनेट पर आए दिन एंटरटेनिंग वीडियोज की भरमार देखने को मिलती है. इनमें से कई डांस, लड़ाई झगड़े, सिंगिंग और जानवरों से जुड़े क्यूट वीडियो शामिल होते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हा कुत्ता (Puppy) कछुए (Turtle) की पीठ पर सवार होकर शाही अंदाज में सैर करता दिख रहा है. दिल जीत लेने वाला यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.
इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पपी की उबर सेवा... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह वीडियो इतना क्यूट है कि इसे बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: दुकान के अंदर बंद नन्हे कुत्ते के लिए बेहद परेशान दिखी मां, फिर जो हुआ... देखें भावुक करने वाला Viral Video
कछुए की पीठ पर सवार होकर सैर करता नन्हा कुत्ता
Puppy's Uber service..🐶🐾🐢😅 pic.twitter.com/Mhmb765fHg
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) July 2, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कछुआ कैसे एक प्यारे से पपी को अपनी पीठ पर खड़ा करके उसे सैर करवा रहा है. नन्हा कुत्ता आराम से कछुए की पीठ पर चढ़कर खड़ा हो जाता है और कछुआ अपनी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ता है और कुत्ते को सैर कराता है. कुछ दूर तक कछुए की पीठ की सवारी करने के बाद कुत्ता उसकी पीठ से उतर भाग जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2024 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

