Telangana: अपने प्रिय शिक्षक को बैलगाड़ी में बिठाकर खुद खींचा, तेलंगाना के वारंगल के दुग्गोंडी हाईस्कुल में विद्यार्थियों ने दी अनोखी विदाई-Video
हरएक व्यक्ति के जीवन में शिक्षक का काफी महत्व होता है, शिक्षक ही है जो एक इंसान को एक अच्छा विद्यार्थी बनाता और उसके जीवन को उंचाई पर पहुंचाता है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें शिक्षक के प्रति विद्यार्थियों का प्रेम दिखाई दे रहा है.
Telangana: हरएक व्यक्ति के जीवन में शिक्षक का काफी महत्व होता है, शिक्षक ही है जो एक इंसान को एक अच्छा विद्यार्थी बनाता और उसके जीवन को उंचाई पर पहुंचाता है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें शिक्षक के प्रति विद्यार्थियों का प्रेम दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
जिसमें शिक्षक के लिए विद्यार्थियों का ऐसा प्रेम देखकर कई लोग भावुक हो गए है. दरअसल तेलंगाना के वारंगल जिले के दुग्गोंडी हाईस्कूल के हिंदी के शिक्षक जनार्धन इन्होने स्कुल में कई वर्षो तक बच्चों को पढ़ाया. उनके विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने उनको ऐसी विदाई दी की सभी की आंखें भर आई. विद्यार्थियों ने शिक्षक के विदाई समारोह पर एक कार्यक्रम आयोजित किया. ये भी पढ़े :Telangana: टीचर के लिए छात्रों की अटूट निष्ठा, जिस स्कूल में हुआ शिक्षक का तबादला, वहीं 133 बच्चों ने ले लिया एडमिशन
देखें वीडियो :
Farewell to Guru: Students Parade favourite teacher on Bullock Cart by pulling it
In a heartwarming tribute, students of Duggondi High School in Warangal district in Telangana organized an innovative procession to bid farewell to their retiring Hindi teacher, Janardhan. The… pic.twitter.com/Jd7Kpdpdru
— Sudhakar Udumula (@sudhakarudumula) August 2, 2024
जिसमें विद्यार्थियों ने शिक्षक को बैलगाड़ी में बिठाया और खुद बैलगाड़ी को खींचा. इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षक की परेड निकाली.इसके बाद मंडप में शिक्षक पर फूलों भी बरसाएं गए. इसके बाद कई विद्यार्थियों ने साड़ी पहनकर कोलातम और बटुकम्मास नाम का पारंपारिक नृत्य भी किया. इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके परिजन भी मौजूद थे.
इस कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकय्या नायडू ने भी गुरु -शिष्य परंपरा को लेकर भाषण दिया. सोशल मीडिया के ट्विटर एक्स पर @sudhakarudumula नाम के हैंडल से इसे शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा,' अच्छे शिक्षकों का हमेशा सम्मान होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

