देश

पुणे: महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पहले जानबूझकर गाड़ी को मारी टक्कर, फिर हंगामा करके देने लगी कपड़े उतारने की धमकी (Watch Video)

घर के बाहर खड़ी कार को जानबूझकर बार-बार टक्कर मारने के बाद महिला के हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में महिला हंगामा करते हुए गालियां दे रही है और वहां मौजूद लोगों के साथ पुलिस वालों को सरेआम कपड़े उतारने की धमकी देते हुए नजर आ रही है. महिला को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है.

पुणे: महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पहले जानबूझकर गाड़ी को मारी टक्कर, फिर हंगामा करके देने लगी कपड़े उतारने की धमकी (Watch Video)
कार को टक्कर मारने के बाद महिला ने किया हंगामा (Photo Credits: ABP News/Screengrab)

पुणे: रामनगर इलाके (Ramnagar Area) में मंगलवार को एक महिला ने घर के सामने पार्क की गई कार (Parked Car) को जानबूझकर बार-बार टक्कर मारा, लेकिन कार को जोरदार टक्कर मारने (Hits the parked Vehicle) के बाद भी महिला की सनक कम नहीं हुई और उसने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. कार को बार-बार टक्कर मारने और महिला द्वारा हंगामा (Creates Ruckus) करने की सारी घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हो गई. इस घटना की जानकारी तब हुई जब महिला ने सुबह 4.30 बजे हंगामा करना शुरू कर दिया. हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि महिला ने नशे की हालत में यह काम किया है. इस घटना के वक्त मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला ने जानबूझकर पार्क की गई गाड़ी को टक्कर मारी और जब किसी ने उसे रोकने की कोशिश की तो वो गालियों को बौछार करने लगी.

यहां तक कि महिला ने तो पुलिस वालों को भी नहीं बख्शा. सोशल मीडिया और न्यूज चैनल में दिखाए गए इस घटना के वीडियो के अनुसार, महिला न सिर्फ दुर्व्यवहार करती दिख रही है, बल्कि वो वहां मौजूद लोगों और पुलिस वालों को भी धमकी दे रही है. हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपने कपड़े तक उतारने की धमकी दे डाली. पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच के आधार पर महिला के खिलाफ कानून संबंधी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी महिला की पहचान स्वाति मिश्रा (Swati Mishra) के रूप में हुई है, जिसका 9 साल का एक बेटा भी है.

कार को बार-बार टक्कर मारती महिला-

हिंजेवाडी (Hinjewadi) के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यशवंत गवरी (Yeshwant Gawari) का कहना है कि स्वाति मिश्रा नाम की यह महिला मानसिक तौर पर बीमार है. उसने पहले पार्क की हुई नैनो कार को अपनी कार से टक्कर मारी और जब किसी ने उसे रोकने की कोशिश को तो उसने उसे भी उड़ाने की धमकी दे डाली.

हंगामा करती महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा- 

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला किस तरह से ड्रामा करती हुई दिखाई दे रही है. उससे एक शख्स जब पूछता है कि उसने उसकी गाड़ी को टक्कर क्यों मारी तो महिला कहने लगी कि आज गाड़ी उड़ाई कल पब्लिक को उड़ा दूंगी. इसके साथ ही उसने सरेआम कपड़े उतारने की भी धमकी दे दी. यह भी पढ़ें: घर के सामने खड़ी कार को जानबूझकर महिला चालक ने बार-बार मारी जोरदार टक्कर, तमाशा देखते रहे लोग, देखें वीडियो

गौरतलब है कि महिला ने न सिर्फ अपनी डस्टर कार से घर के बाहर खड़ी नैनो गाड़ी को टक्कर मारी, बल्कि आसपास खड़ी दूसरी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया. काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा करने के बाद आखिरकार जब उसके घरवाले घटना स्थल पर पहुंचे तो महिला को समझाया और तब जाकर यह हंगामा किसी तरह से शांत हो पाया. बहरहाल, महिला के घरवालों का कहना है कि वो मानसिक रूप से बीमार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).