शिकागो: मां बेटी ने मिलकर की गर्भवती महिला की हत्या, पेट काटकर निकाला बच्चा, देखें वीडियो

अमेरिका के शिकागों में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. एक 19 वर्षीय महिला की हत्या के बाद उसका पेट काटकर उसका बच्चा निकाल लिया गया. शिकागो के दक्षिण-पश्चिम की ओर महिला की लाश मिलने के बाद चिकागों पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है....

मार्लेन लोपेज पति के साथ, (फोटो क्रेडिट्स: फेसबुक)

अमेरिका के शिकागों में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. एक 19 वर्षीय महिला की हत्या के बाद उसका पेट काटकर उसका बच्चा निकाल लिया गया. शिकागो के दक्षिण-पश्चिम की ओर महिला की लाश मिलने के बाद चिकागों पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक एडी जॉनसन ने गुरुवार दोपहर 16 मई को 19 वर्षीय मार्लेन ओचोआ लोपेज की मौत की जांच के छानबीन के बाद आरोपों की घोषणा की, मार्लेन का कटा हुआ शरीर मंगलवार 14 मई आधी रात के बाद एक घर के पीछे कचरे के डिब्बे में पाया गया था.

पुलिस ने बताया कि गर्भवती महिला को किसी पहचान वाले के घर ये कहकर बुलाया गया था कि वहां छोटे बच्चों का सामान मुफ्त में मिलेगा. वहां पहुंचने के बाद गला दबाकर उसे मार दिया गया और उसका पेट काटकर बच्चा निकाल लिया गया. मारने के बाद महिला को घर के पीछे कचरे के डिब्बे में फेंक दिया गया.

46 वर्षीय क्लेरिसा फिगेरो और उसकी 24 वर्षीय बेटी डेसिएरी फिगेरो पर फर्स्ट डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है. फिगेरो के 40 वर्षीय प्रेमी पियोट बोबक पर हत्या छिपाने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने बताया कि फिगेरो की बेटी ने 19 वर्षीय महिला का गला दबाने में अपनी मां की मदद

करने की बात कबूल की. जो लापता होने पर नौ महीने की गर्भवती थी. पुलिस ने कहा कि महिला का गला घोंटने के लिए एक केबल का इस्तेमाल किया गया था. देखें वीडियो

पुलिस को आरोपी महिला फिगेरो के बारे में तब पता चला जब उसका और मृतिका फेसबुक पर किया गया चैट सामने आया. लोपेज को आखिरी बार जिस समय देखा गया था उसके चार घंटे बाद फिगेरो ने एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया और कहा कि उसने जिस बच्चे को जन्म दिया है वो सांस नहीं ले रहा है. जिसके बाद बच्चे को अस्पताल में भारती कराया गया. डीएनए जांच के बाद ये साबित हो गया कि बच्चा लोपेज का है.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\