वायरल

पालतू कुत्ता बना टीचर! नन्हे बच्चे को रेंगना सिखाता दिखा यह जानवर, Viral Video देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पालतू कुत्ता छोटे से बच्चे का टीचर बनकर उसे रेंगना सीखा रहा है. कुत्ता जिस तरह से रेंगते हुए आगे बढ़ता है, बच्चा भी उसकी नकल उतारते हुए रेंगने लगता है.

पालतू कुत्ता बना टीचर! नन्हे बच्चे को रेंगना सिखाता दिखा यह जानवर, Viral Video देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
कुत्ते के साथ रेंगता बच्चा (Photo Credits: X)

Viral Video: इंटरनेट पर पालतू जानवरों (Pet Animals) के साथ बच्चों की दोस्ती के दिल जीतने वाले वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इन वीडियोज में पालतू जानवरों के साथ बच्चों की बॉन्डिंग देखते ही बनती है. आमतौर पर जन्म के 6 महीने के बाद बच्चे रेंगने की कोशिश करते हैं और पहली बार अपने बच्चे को रेंगते हुए देख उनके माता-पिता भी बेहद खुश होते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक पालतू कुत्ता (Pet Dog) छोटे से बच्चे का टीचर बनकर उसे रेंगना सीखा रहा है. कुत्ता जिस तरह से रेंगते हुए आगे बढ़ता है, बच्चा भी उसकी नकल उतारते हुए रेंगने लगता है. यह वीडियो इतना मनमोहक है कि लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कुत्ता बच्चे को रेंगना सिखाता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- कुत्ता बच्चे को रेंगना सिखाता है और उसके साथ एकजुटता से रहना चाहता है, जबकि दूसरे ने लिखा है- मुझे लगता है कि कुत्ता सिर्फ बच्चे की नकल करने की कोशिश कर रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: अच्छे खिलाड़ी की तरह लोगों के साथ फुटबॉल खेलता दिखा कुत्ता, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा और कुत्ता फर्श पर नजर आ रहे हैं. कुत्ता बच्चे के आगे-आगे रेंगते हुए चलने की कोशिश करता है. उसके पीछे-पीछे बच्चा भी रेंगते हुए चलता है. दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि कुत्ता एक टीचर की तरह बच्चे को रेंगना सीखा रहा है, जबकि बच्चा भी एक अच्छे स्टूडेंट की तरह रेंगने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह मनमोहक वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है और इसे देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2024 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).