वायरल

चाइनीज लड़की का हैरान करने वाला वीडियो वायरल, हजारों बिच्छुओं के बीच बेखौफ खड़े देख दंग रह गए लोग (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर हजारों लाल बिच्छुओं के झुंड के बीच खड़ी चाइनीज लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक चाइनीज लड़की घर की छत पर हजारों बिच्छुओं के बीच बेखौफ खड़ी नजर आ रही है. इस नजारे को देखकर कई लोग हैरत में पड़ गए हैं,

चाइनीज लड़की का हैरान करने वाला वीडियो वायरल, हजारों बिच्छुओं के बीच बेखौफ खड़े देख दंग रह गए लोग (Watch Viral Video)
बिच्छुओं के बीच खड़ी लड़की (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: आपने एक या दो बिच्छुओं (Scorpions) को कभी न कभी अपनी आंखों से देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी हजारों बिच्छुओं को एक साथ देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि इंटरनेट पर हजारों बिच्छुओं का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.  जी हां, सोशल मीडिया पर हजारों लाल बिच्छुओं (Red Scorpions) के झुंड के बीच खड़ी चाइनीज लड़की (Chinese Girl) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक चाइनीज लड़की घर की छत पर हजारों बिच्छुओं के बीच बेखौफ खड़ी नजर आ रही है. इस नजारे को देखकर कई लोग हैरत में पड़ गए हैं, जबकि कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किया है कि क्या फिर से कोरोना फैलाने का इरादा है.

इस वीडियो को naturelovers_ok नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो चीन का ही है, बावजूद इसके लोग बिच्छुओं के साथ खड़ी इस लड़की को चाइनीज बताकर उसे कोस रहे हैं. एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- अब ये लड़की इसे फ्राई करके खा जाएगी, जबकि कई लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी फैलाने की गलती के बाद भी चीन ने कोई सीख नहीं ली है. यह भी पढ़ें: Viral Video: इस पॉन्ड कैफे में मेहमानों को फिश टैंक में बैठाया जाता है, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग के कपड़ों में एक लड़की घर की छत पर बिच्छुओं की खेती करती दिखाई दे रही है. लड़की के आस-पास हजारों लाल बिच्छु मंडरा रहे हैं. इस नजारे को देखकर जहां आम लोगों का डर जाना लाजमी है तो वहीं यह लड़की बेखौफ होकर बिच्छुओं के बीच खड़ी दिख रही है. हालांकि बिच्छु उसे काट न ले, इसके लिए सेफ्टी के तौर पर लड़की ने अपने पैरों में रबर के बूट्स पहने हुए है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2021 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).