वायरल

Viral Video: लोगों ने घोड़ी संग दूल्हे को रखा चारपाई पर, फिर जो हुआ... नजारा देख चकरा जाएगा सिर

एक दूल्हे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा सज-संवरकर घोड़ी पर बैठा दिख रहा है, लेकिन यहां हैरान करने वाली बात तो यह है कि लोग उसे घोड़ी समेत चारपाई पर डाल देते हैं और फिर जमकर डांस करने लगते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर किसी का भी सिर चकरा जाएगा.

Viral Video: लोगों ने घोड़ी संग दूल्हे को रखा चारपाई पर, फिर जो हुआ... नजारा देख चकरा जाएगा सिर
घोड़ी समेत दूल्हे को चारवाई पर रखकर लोगों ने किया डांस (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: शादियों के सीजन (Wedding Season) में दूल्हा, दुल्हन, बारात और बारातियों से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो आए दिन देखने को मिल जाते हैं. कभी दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) अपनी अतरंगी हरकतों से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं तो शादी से जुड़े कुछ रस्मों-रिवाजों के वीडियो भी सुर्खियां बटोरते हैं. अधिकांश शादियों में दूल्हा सज-संवरकर घोड़ी पर सवार हो जाता है और तब उसकी बारात दुल्हन के घर पहुंचती है. इसी कड़ी में एक दूल्हे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा सज-संवरकर घोड़ी पर बैठा दिख रहा है, लेकिन यहां हैरान करने वाली बात तो यह है कि लोग उसे घोड़ी समेत चारपाई पर डाल देते हैं और फिर जमकर डांस करने लगते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर किसी का भी सिर चकरा जाएगा.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर honey._.event_official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखकर अधिकांश लोग हैरान नजर आ रहे हैं और लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह हो क्या रहा है. इस वीडियो को अब तक सैकड़ों लोग देख चुके हैं, फिर भी इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: शादी में फोटो सेशन के दौरान बच्चे ने जोर से खींच लिए दुल्हन के बाल, हो गया ऐसा हाल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा पूरी तरह से सज-संवरकर तैयार है और वो घोड़ी पर बैठा हुआ है. घोड़ी पर सवार दूल्हे के आस-पास कई लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं. ये सभी लोग दूल्हे को घोड़ी समेत चारपाई पर खड़ा कर देते हैं और फिर चारपाई को हवा में उठाते हुए गोल-गोल घूमने लगते हैं.  लोगों को ऐसा करते देख तो ऐसा ही लगता है कि वो शादी से जुड़ी कोई रस्म निभा रहे हैं, लेकिन इस वीडियो को देखकर अधिकांश लोग यही कह रहे हैं कि यह कोई रस्म है या फिर मजाक...

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2022 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).