वायरल

वायरल हो रहे इस जानवर के वीडियो को देख कन्फ्यूज हुए लोग, बोले- ये कुत्ता है या बिल्ली, पहचानना है मुश्किल (Watch Viral Video)

एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहे जानवर को देखकर लोगों का सिर चकरा रहा है और वो यह नहीं बता पा रहे हैं कि यह वास्तव में बिल्ली है या फिर कुत्ता. इस वीडियो को @buitengebieden_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बिल्ली या कुत्ता?.

वायरल हो रहे इस जानवर के वीडियो को देख कन्फ्यूज हुए लोग, बोले- ये कुत्ता है या बिल्ली, पहचानना है मुश्किल (Watch Viral Video)
कुत्ता या बिल्ली (Photo Credits: Twitter)

Cat or Dog: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन विभिन्न जानवरों के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. जंगली जानवरों (Wild Animals) के साथ-साथ लोग पालतू जानवरों (Pet Animals) के वीडियो भी देखना काफी पसंद करते हैं. कई बार तो ऐसे अजीबो-गरीब जीवों के वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें पहचानना काफी मुश्किल सा लगता है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा  है. वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहे जानवर को देखकर लोगों का सिर चकरा रहा है और वो यह नहीं बता पा रहे हैं कि यह वास्तव में बिल्ली (Cat) है या फिर कुत्ता (Dog). इस वीडियो को @buitengebieden_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बिल्ली या कुत्ता?.

वीडियो में नजर आ रहा जानवर असल में एक कुत्ता है, जो बिल्कुल बिल्ली की तरह नजर आ रहा है. कुत्ते ही हाइट भी ज्यादा नहीं है और वो देखने में काफी हद तक बिल्ली की तरह दिख रहा है. ऐसे में लोग इस वीडियो को देखकर कन्फ्यूज हो रहे हैं और यह कह रहे है कि यह बिल्ली है या कुत्ता, पहचानना काफी मुश्किल है. यह भी पढ़ें: जब कुत्ते के सामने आ गया खूंखार शेर, इसके बाद के नजारे को देखकर आपको नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 215.4K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 803 रीट्वीट और 7,555 लाइक्स मिले हैं. लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. एक ने लिखा है- मैं अपना मन बदलता रहता हूं, बिल्ली? जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- यह कुत्ता है. वहीं कई लोग इसे कुत्ता बता रहे हैं, जबकि कई लोगों को लग रहा है कि यह बिल्ली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2022 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).