देश

बिहार में चूहे ने की हाई प्रोफाइल 'चोरी', ज्वेलरी शॉप से हीरे के टॉप्स किए गायब, शराब गटकने के लिए भी रहे हैं बदनाम

शराब गटकने वाले चूहे इस बार हाई प्रोफाइल चोरी के लिए सुर्खियों में हैं.

बिहार में चूहे ने की हाई प्रोफाइल 'चोरी', ज्वेलरी शॉप से हीरे के टॉप्स किए गायब, शराब गटकने के लिए भी रहे हैं बदनाम
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

बिहार (Bihar) के शरारती चूहों (Rats) के कारनामों से तो आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे. शराब गटकने वाले चूहे इस बार हाई प्रोफाइल चोरी के लिए सुर्खियों में हैं. दरअसल, बिहार की राजधानी पटना के एक ज्वेलरी शॉप में कान में पहनने वाले हीरे के दो टॉप्स (Diamond Tops) गायब हो गए. दुकानदार ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा तो उसके होश ही उड़ गए. फुटेज में दुकानदार ने देखा कि इस चोरी को अंजाम देने वाला कोई इंसान नहीं बल्कि एक चूहा है. जी हां, इस कारनामे को एक चूहे ने अंजाम दिया है.

फुटेज में दुकानदार ने देखा कि एक चूहा आराम से दुकान की काउंटर पर आया और प्लास्टिक में पैक कर रखे गए हीरे के टॉप्स को मुंह में दबाकर अपने साथ ले गया. फिलहाल अभी तक हीरे के टॉप्स बरामद नहीं हुए हैं. यह घटना पटना के बोरिंग रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप में हुई है. यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूल की किताब में गलत जानकारी, शादी से पहले किया सेक्स तो हो जाओगे HIV के शिकार

गौरतलब है कि बिहार में चूहों को लेकर कोई ये पहला मामला नहीं है, जिसने सुर्खियां बटोरी हो. इससे पहले बिहार के जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने एक तटबंध टूटने पर इसके लिए चूहे को दोषी बताया था, जबकि शराबबंदी के बाद एक थाने के गोदाम में रखे जब्त शराब के गायब होने पर पटना के एक थाने के अधिकरियों ने चूहों के शराब पी जाने की बात कही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).