Viral Video: ऑपरेशन थिएटर में लेटकर गुटखा रगड़ता दिखा मरीज, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
एक अस्पताल से हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मरीज को ऑपरेशन थिएटर में लेटकर हाथों में गुटखा रगड़ते हुए देखा जा सकता है. वायरल हो रहे वीडियो में एक मरीज ऑपरेशन थिएटर में लेटा हुआ है और डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान मरीज अपने दोनों हाथों से गुटखा मलता हुआ दिखाई दे रहा है.
Patient Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में मशहूर होने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने से नहीं कतराते हैं. कई लोग किसी भी जगह पर अपनी अतरंगी हरकतों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं, ताकि वे लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचकर मशहूर हो सकें. इसी कड़ी में एक अस्पताल से हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मरीज को ऑपरेशन थिएटर (Operation Theatre) में लेटकर हाथों में गुटखा रगड़ते हुए देखा जा सकता है. इससे पहले हाल ही में एक दादी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दादी अस्पताल के बेड पर बैठकर बीड़ी पीते हुए नजर आ रही थी और अब ऑपरेशन थिएटर में गुटखा (Gutkha) रगड़ते मरीज का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.
इस वीडियो को @AlphaTwt नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 358.3k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की है और अपना गुस्सा अस्पताल प्रशासन पर उतारते हुए पूछा है कि जिस वक्त मरीज गुटखा रगड़ रहा था, उस वक्त अस्पताल वाले क्या कर रहे थे. इसके साथ ही लोगों का कहना है कि आखिर ऑपरेशन थिएटर में गुटखा खाने की मरीज को परमिशन किसने दी. यह भी पढ़ें: Batteries In Penis: यौन संतुष्टि के लिए पेनिस में बैटरियों को डालना शख्स को पड़ा भारी, अस्पताल जाने की आ गई नौबत
देखें वीडियो-
Kanpur is not for beginners pic.twitter.com/HMDkUMkX5O
— Alpha🐯 (@AlphaTwt_) February 19, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में एक मरीज ऑपरेशन थिएटर में लेटा हुआ है और डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान मरीज अपने दोनों हाथों से गुटखा मलता हुआ दिखाई दे रहा है. मरीज के हाथ में पल्स की मशीन लगी हुई है और उसने ऑक्सीजन मास्क भी पहना हुआ है. यह वीडियो कहां का है, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

