वायरल

Viral Video: खचाखच भरी ट्रेन के टॉयलेट में घुसकर सफर करते दिखे यात्री, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खचाखच भरी ट्रेन में कुछ यात्रियों को ट्रेन के टॉयलेट में घुसकर यात्रा करते हुए देखा जा सकता है.

Viral Video: खचाखच भरी ट्रेन के टॉयलेट में घुसकर सफर करते दिखे यात्री, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
ट्रेन के टॉयलेट में घुसे यात्री (Photo Credits: X)

Viral Video: ट्रेन से सफर करना हर किसी के लिए आसान नहीं है, क्योंकि रोजाना अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिकांश लोगों को खचाखच भरी ट्रेन में सफर (Travelling) करना पड़ता है. कई लोग सीट पर बैठकर यात्रा करते हैं, जबकि अधिकांश लोगों को खड़े रहकर घंटों तक सफर करना पड़ता है. भीड़भाड़ और यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेनों से जुड़े कई वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन क्या आपने यात्रियों को टॉयलेट (Toilet) में घुसकर सफर करते देखा है? दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें खचाखच भरी ट्रेन में कुछ यात्रियों को ट्रेन (Train) के टॉयलेट में घुसकर यात्रा करते हुए देखा जा सकता है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Benarasiyaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 552.4k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- यह लोग वंदे भारत से क्यों नहीं जा रहे हैं, जबकि दूसरे ने लिखा है- भारत सरकार चाहे बुलेट ट्रेन चलवा दे, लेकिन यूपी-बिहार के लोग ऐसे ही सफर करने के आदी हैं. वहीं रेल सेवा ने इस पर जवाब देते हुए लिखा है- जांच के लिए मामला संबंधित अधिकारियों के लिए भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें: Man Fell From Local Train: मुंबई के लोकल ट्रेन पर चढ़ते समय नीचे गिरा शख्स, भीड़ ने ट्रेन को धक्का देकर बचाया- VIDEO

देखें वीडियो-

बताया जा रहा है कि यह वीडियो लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का है, जहां ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई है. ट्रेन में सीट न मिलने की वजह से कुछ यात्री टॉयलेट में घुसकर यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स उन यात्रियों से पूछता है कि आप लोग बाथरूम में जाएंगे तो उसका जबाब देते हुए  उनमें से एक शख्स बेबसी छुपाते हुए अपना सिर हिला देता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).