वायरल

सिग्नल पर बाइक रोकने के लिए पापा की परी ने अपनाई ये ट्रिक, Viral Video देख चकराया लोगों का माथा

इन दिनों इससे एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. वीडियो में पापा की परी सिग्नल पर बाइक रोकने के लिए ऐसी ट्रिक अपनाती है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

सिग्नल पर बाइक रोकने के लिए पापा की परी ने अपनाई ये ट्रिक, Viral Video देख चकराया लोगों का माथा
सिग्नल पर बाइक रोकती पापा की परी (Photo Credits: X)

Viral Video: चार पहिया वाहन हो या दो पहिया वाहन, इसे चलाना हर किसी के बस की बात नहीं है और जो लोग वाहन चलाते हैं उन्हें सावधानी से बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि जरा सी लापरवाही के चलते हादसे का जोखिम बढ़ जाता है. हालांकि पापा की परी (Papa ki Pari) भी चार पहिया और बाइक चलाने में किसी से पीछे नहीं हैं, लेकिन कई बार वो इस तरह से वाहन चलाती हैं कि खुद तो परेशान होती ही हैं, साथ ही दूसरों की भी परेशानी बढ़ा देती हैं. हालांकि इन दिनों  एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. वीडियो में पापा की परी सिग्नल (Signal) पर बाइक (Bike) रोकने के लिए ऐसी ट्रिक अपनाती है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

इस मजेदार वीडियो को एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 22.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आई हैं. एक यूजर ने लिखा है- इतनी छोटी सी महिला के लिए यह बहुत बड़ी बाइक है, लेकिन उसने इसे एक चैंपियन की तरह संभाल लिया. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- लड़की ने जो किया, मैं वो बचपन में साइकिल के साथ किया करता था. यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार स्कूटी समेत मेडिकल स्टोर में घुस गई पापा की परी, फिर जो हुआ... Viral Video देख हो जाएंगे हैरान

बाइक रोकने के लिए लड़की ने अपनाई ये ट्रिक

वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की सड़क पर बाइक चलाती नजर आ रही है और सिग्नल आने से पहले वो कुछ ऐसा करने लगती है, जिसे देख लोग हैरान हो जाते हैं. दरअसल, लड़की बाइक चलाते-चलाते नीचे उतरने की कोशिश करती है. वो अपने दोनों पैरों को एक ही साइड पर कर लेती है और सिग्नल पर पहुंचते ही बाइक से नीचे उतर जाती है, फिर सिग्नल लाइट के ग्रीन होते ही वो बाइक स्टार्ट करके उस पर ऐसे चढ़ती है, जैसे लोग साइकिल पर चढ़ते हैं और फिर वो बाइक चलाकर अपने रास्ते पर आगे बढ़ जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2024 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).