Pakistan: लाहौर में बीच सड़क पर दौड़ता दिखा दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग, Viral Video देख उड़े लोगों के होश
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तान के लाहौर में बीच सड़क पर दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग तेज रफ्तार में दौड़ता हुआ नजर आ रहा है. लोगों के बीच तेजी से दौड़ते शुतुरमुर्ग का यह वीडियो लोगों का ध्यान बहुत तेजी से अपनी ओर खींच रहा है. जिन लोगों ने भी इस वीडियो को देखा उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ और वो दंग रह गए.
Ostrich Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में कई बार इंटरनेट पर ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिन पर यकीन करना काफी मुश्किल हो जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं. दरअसल, वीडियो में पाकिस्तान (Pakistan) के लाहौर (Lahore) में बीच सड़क पर दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी (World's Largest Bird Ostrich) शुतुरमुर्ग (Ostrich) तेज रफ्तार में दौड़ता हुआ नजर आ रहा है. लोगों के बीच तेजी से दौड़ते शुतुरमुर्ग का यह वीडियो लोगों का ध्यान बहुत तेजी से अपनी ओर खींच रहा है. जिन लोगों ने भी इस वीडियो को देखा उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ और वो दंग रह गए.
इस वीडियो को @Biiiyaa नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे शेयर किए जाने के बाद से अब तक 94.7K लोग देख चुके हैं, जबकि इस मजेदार वीडियो को 608 लोगों ने रीट्वीट और 3,294 लोगों ने लाइक किया है. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- हर किसी को फिट रहना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- देखकर लग रहा है कि इसे काम में देरी हो रही है. यह भी पढ़ें: Viral Video: विशाल मगरमच्छ ने तैराक पर किया हमला, कांटी बांह, वीडियो देख डरे लोग
देखें वीडियो-
Wtf is an ostrich doing at canal road lahore
Which of you told it "Paa ji tussi nair o nair ho jana ai"pic.twitter.com/I5J9Laofit
— Biyaa ⚕️ (@Biiiyaa) October 26, 2021
वायरल हो रहे करीब 20 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही हो रही है. इस बीच अचानक से एक शुतुरमुर्ग नजर आता है, जो तेजी से सड़क पर दौड़ लगा रहा है. सड़क पर स्पीड से दौड़ लगाते शुतुरमुर्ग को देखकर लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं. शुतुरमुर्ग को बीच सड़क पर दौड़ते देख लोग यह सोच-सोचकर परेशान दिखाई दे रहे हैं कि आखिर ये शुतुरमुर्ग लाहौर की सड़क पर पहुंचा तो पहुंचा कैसे? वीडियो में शुतुरमुर्ग गाड़ियों से भी तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

