पाकिस्तान: पेशावर एयरपोर्ट पर दिखा अजीबोगरीब नजारा, जब Arrival Luggage Belt से सामान की जगह निकलने लगे हज यात्री, देखें Video

पाकिस्तान से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. दरअसल, पेशावर एयरपोर्ट पर सामान की चेकिंग के लिए लगे लगेज बेल्ट से अचानक लोग निकलने लगे. ऐसे स्थिति को देख वहां तैनात सुरक्षाकर्मी भी परेशान हो गए. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एयरपोर्ट पर एक्सरे मशीन से सामान की जगह निकलने लगे लोग (Photo Credits: Twitter)

पाकिस्तान (Pakistan) से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. दरअसल, पेशावर एयरपोर्ट (Peshawar Airport) पर सामान की चेकिंग (Luggage Checking) के लिए लगे Arrival Luggage Belt से अचानक लोग निकलने लगे. ऐसे स्थिति को देख वहां तैनात सुरक्षाकर्मी भी परेशान हो गए. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है और अब यह सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़ी संख्या में हज यात्री (Hajj Pilgrimage) वापस लौटे थे. हज यात्रियों ने मक्का-मदीना से पवित्र पानी लाया था.

मक्का-मदीना के पवित्र पानी को आबे जमजम कहा जाता है. दरअसल, विमान की लैंडिंग के बाद हज यात्री आबे जमजम का केन लेने के लिए लगेज बेल्ट के पास खड़े थे लेकिन उन्हें यह डर सता रहा था कि उनका पानी कोई और न लेकर चला जाए. यह भी पढ़ें- Article 370 हटाए जाने से बौखलाई पाकिस्तानी सिंगर राबी पीरजादा, भारत और पीएम नरेंद्र मोदी को दी Snake Attack की धमकी, देखें- VIDEO.

देखें वीडियो-

ऐसे में हज यात्रियों को अनोखी तरकीब सूझी और वे लोग पानी के केन के साथ खुद भी कन्वेयर बेल्ट पर बैठ गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारी और सुरक्षाकर्मी इन हज यात्रियों को रोकते रहे लेकिन ये लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे. ये सभी लगेज बेल्ट में एक तरफ से घुसे और फिर दूसरी तरफ से निकल गए. अब यूजर्स सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे खूब शेयर कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी