Pak Woman Leader's Viral Video: महिला सांसद ने कहा मेरी आंखों में देखिए... तो स्पीकर ने दिया दिया ऐसा जवाब कि हंसी से गूंज उठी संसद

महिला सांसद जरताज गुल ने कहा, 'मेरे लीडर ने मुझे आंखों में आंखें डालकर बात करना सिखाया है. सर, अगर मुझसे आई कॉन्टैक्ट नहीं होगा तो मैं बात नहीं कर सकती हूं. इसके बाद महिला सांसद ने कहा कि सर, ऐनक पहन लीजिए.'

भारत की संसद में इन दिनों घमासान चल रहा है. NEET पेपर लीक, अग्निवीर स्कीम सहित कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की संसद में मजाकिया माहौल बना हुआ है. दरअसल पाकिस्तान की संसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में पाक की महिला सांसद ने जो डिमांड की और उस पर स्पीकर ने जो जवाब दिया उस पर सभी हंस पड़े. अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इस वीडियो को पाकिस्तानी ही नहीं भारतीय भी खूब शेयर कर रहे हैं. Pakistan: धर्म के नाम पर रोज हो रहे कत्ल... पाकिस्तान के मंत्री ने दुनिया के सामने खोल दी अपने देश की पोल.

इस वीडियो इमरान खान की कैबिनेट में पूर्व मंत्री और पाकिस्तानी नेता जरताज गुल (Zartaj Gul) और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के मौजूदा स्पीकर अयाज़ सादिक हैं. जरताज गुल ने कहा, 'स्पीकर सर, आपकी तवज्जो चाहती हूं.' स्पीकर ने कहा- जी, प्लीज.

महिला सांसद जरताज गुल ने कहा, 'मेरे लीडर ने मुझे आंखों में आंखें डालकर बात करना सिखाया है. सर, अगर मुझसे आई कॉन्टैक्ट नहीं होगा तो मैं बात नहीं कर सकती हूं. इसके बाद महिला सांसद ने कहा कि सर, ऐनक पहन लीजिए.'

जिसके बाद स्पीकर ने कहा, 'मैं सुन लूंगा. देखूंगा नहीं. खातून के साथ आई कॉन्टैक्ट अच्छा नहीं लगता. यह सुनकर सदन में सभी हंस पड़े. उस समय महिला सांसद भी मुस्कुराने लगीं. महिला सांसद आगे कुछ कहतीं, इससे पहले स्पीकर अयाज़ सादिक ने कहा कि मैं किसी भी खातून की आंख में आंख डालकर नहीं देखता.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड