घर में घुसा अनचाहा मेहमान तो ऑरंगुटान को आया गुस्सा, जानवर ने किया घुसपैठिए का ऐसा हाल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऑरंगुटान के घर में अचानक से एक बिन बुलाया मेहमान पहुंच जाता है, जिसे देख उसे गुस्सा आ जाता है और वो अनचाहे घुसपैठिए पोसम को अपने अंदाज में बाहर का रास्ता दिखाता है.
Viral Video: अगर किसी के घर कोई बिन बुलाए पहुंच जाए या फिर कोई ऐसा मेहमान आ जाए, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं हो तो ऐसी स्थिति में क्या करेंगे? बेशक, अतिथि को भगवान का स्वरूप माना जाता है, इसलिए अगर कोई बिन बुलाए पहुंच जाए तो उसकी आवभगत की जाती है, लेकिन उसके साथ ही उसके जाने का इंतजार भी होता है कि आखिर ये मेहमान वापस कब जाएंगे, लेकिन इस मामले में जानवरों का व्यवहार इंसानों से अलग हो सकता है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें ऑरंगुटान (Orangutan) के घर में अचानक से एक बिन बुलाया मेहमान पहुंच जाता है, जिसे देख उसे गुस्सा आ जाता है और वो अनचाहे घुसपैठिए पोसम (Possum) को अपने अंदाज में बाहर का रास्ता दिखाता है.
इस वीडियो को Mike Scollins नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है. यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के एक जू का है, जिसमें एक ऊंचे से मचान जैसी बनावट दिख रही है, अचानक इस मचान जैसी जगह से ऑरंगुटान बाहर की तरफ कुछ फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 905.1k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Orangutan ने दिखाई अपनी जबरदस्त ड्राइविंग स्किल, इंसानों की तरह गोल्फ कार्ट चलाकर किया सबको हैरान (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
google alerts for "orangutan yeets possum out of his home" finally paying off pic.twitter.com/t1WuAhsk8z
— Mike Scollins (@mikescollins) September 12, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मचान जैसे घर में ऑरंगुटान दिखाई दे रहा है, तभी उसके घर में पोसम घुस जाता है, जिसे देख ऑरंगुटान को गुस्सा आ जाता है और वो उसे जोर से बाहर फेंकता है. जू मैनेजमेंट ने जानकारी दी है कि ऑस्ट्रेलिया में सर्दियों के मौसम में गर्माहट की तलाश में पोसम इधर-उधर भटकते हुए दूसरे जानवरों के पास पहुंच जाते हैं. ऐसे में कभी-कभार खुद जानवर आपस में निपट लेते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2023 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

