वायरल

OMG! इलेक्ट्रिक ट्रिमर हाथ लगते ही बच्चों को सूझी शरारत, अपने बालों को कर लिया ऐसा हाल (Watch Viral Video)

एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चों के हाथ इलेक्ट्रिक ट्रिमर लग जाता है, जिसे लेकर बच्चों को शरारत सूझती है और वो अपने बालों का ऐसा हाल कर बैठते हैं कि किसी को भी हंसी आ जाए.

OMG! इलेक्ट्रिक ट्रिमर हाथ लगते ही बच्चों को सूझी शरारत, अपने बालों को कर लिया ऐसा हाल (Watch Viral Video)
बच्चों ने अपने बालों का कर लिया ऐसा हाल (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: छोटे बच्चों (Small Kids) की परवरिश करने में उनके माता-पिता (Parents) को खासा ध्यान देना पड़ता है, क्योंकि जरा सी लापरवाही कई बार बच्चों के लिए परेशानी खड़ी कर देती है. कभी-कभी बच्चे नादानी में ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जिसे देखकर माता-पिता के होश उड़ जाते हैं. यही वजह है कि बच्चों से इलेक्ट्रिक सामान, चाकू और आग लगने वाली चीजों को दूर रखा जाता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो (Video) सामने आया है, जिसमें बच्चों के हाथ इलेक्ट्रिक ट्रिमर (Electric Trimmer) लग जाता है, जिसे लेकर बच्चों को शरारत सूझती है और वो अपने बालों (Hair) का ऐसा हाल कर बैठते हैं कि किसी को भी हंसी आ जाए.

इस वीडियो को @TheFigen नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 117.3k व्यूज मिल चुके हैं. बच्चों की इस शरारत को देखने के बाद अधिकांश यूजर्स को अपने बचपन के दिनों की याद आ गई है. यह भी पढ़ें: Viral Video: केक न मिलने पर दो भाइयों ने रोटी पर मोमबत्ती लगाकर मनाया जन्मदिन, भावुक करने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे बाथरूम से अपने पिता का शेविंग ट्रिमर निकाल कर एक-दूसरे के सिर पर चला देते हैं, जिसके चलते उनके सिर के बाल अजीबो-गरीब तरीके से कटे हुए नजर आ रहे हैं. बच्चों के सिर पर बीच से बाल गायब दिख रहे हैं, लेकिन इस शरारत के बाद भी उनकी मासूमियत देखते ही बनती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).