वायरल

OMG! साइकिल सवार बुजुर्ग पर सांड ने उतारा अपना गुस्सा, हवा में उछालकर कर दी शख्स की हालत खराब (Watch Viral Video)

एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांड के साथ शरारत कोई करता और सांड का गुस्सा किसी और पर निकलता है. गुस्से में आकर सांड सड़क पर साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को अपना निशाना बना लेता है और उस हवा में उछालकर उसकी हालत खराब कर देता है.

OMG! साइकिल सवार बुजुर्ग पर सांड ने उतारा अपना गुस्सा, हवा में उछालकर कर दी शख्स की हालत खराब (Watch Viral Video)
सांड ने किया बुजुर्ग पर हमला (Photo Credits: Instagram)

Bull Viral Video: कई बार लोग राह चलते हुए बेजुबान जानवरों (Animals) को परेशान करते हुए नजर आते हैं, लोगों द्वारा परेशान किए जाने पर भी जानवर प्रतिक्रिया देने से बचते हैं, लेकिन कभी-कभी जानवरों को इस कदर गुस्सा आ जाता है कि वो परेशान करने वालों को सबक सिखाने से पीछे नहीं हटते हैं. कभी-कभी तो गलती किसी की होती है और उसका खामियाजा किसी और को भुगतना पड़ता है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सांड के साथ शरारत कोई करता और सांड (Bull)  का गुस्सा किसी और पर निकलता है. गुस्से में आकर सांड सड़क पर साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग (Elderly Man) व्यक्ति को अपना निशाना बना लेता है और उसे हवा में उछालकर उसकी हालत खराब कर देता है.

इस वीडियो को animals_powers नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई है. एक यूजर ने लिखा है- बिना मतलब किसी को गुस्सा दिलाने का यही परिणाम होता है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- ना जाने लोग बिना मतलब के जानवर को परेशान क्यों करते हैं. यह भी पढ़ें: बाहुबली की तरह खतरनाक सांड पर चढ़कर बैठा बच्चा, Viral Video देख चकराया लोगा का दिमाग

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Animal Power (@animals_powers)

वायरल हो रहे वीडियो में सड़क पर खड़ा एक सांड दिखाई दे रहा है, लेकिन तभी सांड पर कोई पानी फेंक देता है, जिससे सांड को बहुत गुस्सा आ जाता है. गुस्से से आगबबूला होकर सांड सड़क पर इधर-अधर भागना शुरु करता है. इस दौरान उसी सड़क से साइकिल पर जा रहे बुजुर्ग पर सांड की नजर पड़ती है और वो उस पर धावा बोल देता है. सांड साइकिल सवार बुजुर्ग पर सींग से हमला कर देता है और उसे हवा में उछालकर जोर से नीचे पटक कर अपनी भड़ास निकालता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).