OMG! मगरमच्छ को पीठ पर लादकर घूमता दिखा छोटा लड़का, Viral Video देख उड़े सोशल मीडिया यूजर्स के होश
सोशल मीडिया पर एक छोटे लड़के का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पीठ पर एक मगरमच्छ को लादकर आराम से घूमता हुआ दिखाई दे रहा है. उसके बेखौफ अंदाज को देखकर ऐसा लगता है जैसे कि दोनों एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे हैरतअंगेज वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसमें बड़े तो बड़े बच्चे भी खतरों के खिलाड़ी बनकर जोखिम भरा कारनामा करते हुए नजर आते हैं. आपने खतरनाक सांप (Snake) के साथ खेलते छोटे बच्चों के वीडियो तो देखे ही होंगे, लेकिन क्या किसी बच्चे को अपनी पीठ पर मगरमच्छ (Crocodile) को लादकर घूमते हुए देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक छोटे लड़के का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो अपनी पीठ पर एक मगरमच्छ को लादकर आराम से घूमता हुआ दिखाई दे रहा है. उसके बेखौफ अंदाज को देखकर ऐसा लगता है जैसे कि दोनों एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं.
इस वीडियो को bilal.ahm4d नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. बच्चा बिल्कुल बेखौफ अंदाज में मगरमच्छ को अपनी पीठ पर लादकर चलता हुआ दिखाई दे रहा है. यह भी पढ़ें: Video: पिकनिक में शामिल हुआ मगरमच्छ, हथिआया कूलर बॉक्स, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक लड़का अपनी पीठ पर मगरमच्छ को लादकर झूमते हुए जा रहा है. लड़के को अपने करीब से जाते देख आसपास के लोग भी हैरान हो जाते हैं. उन्हीं में से किसी ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

