Oggy पानीपुरी वाला! अनोखे अंदाज में ग्राहकों को आकर्षित करता है ये गोलगप्पे वाला, आवाज सुनकर दौड़ पड़ते हैं लोग (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक पानीपुरी वाले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कार्टून कैरेक्टर ऑगी एंड कॉकरोच की आवाज में पानीपुरी बेचता है और अपनी इस अनोखी आवाज से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है.
Panipuri Wala Viral Video: ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार अक्सर तरह-तरह के तिकड़म भिड़ाते हैं, जिसके बारे में हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. कभी-कभी दुकानदार या ठेलेवालों का अतरंगी अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है, साथ ही वो सोशल मीडिया (Social Media) पर छा जाते हैं. कई बार लोग लाइमलाइट बटोरने के लिए ऐसा कुछ करते हैं कि लोग खुद-ब-खुद खींचे चले आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पानीपुरी वाले (Panipuri Wala) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो कार्टून कैरेक्टर 'ऑगी एंड कॉकरोच' की आवाज में पानीपुरी बेचता है और अपनी इस अनोखी आवाज से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है.
इस वीडियो को jitender_dubbing_artist07 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. सोशल मीडिया यूजर्स उसके हुनर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोग उसे ओगी पानी पुरी वाला बता रहे हैं, तो कई उसे स्टार गोलगप्पे वाला कह रहे हैं. वीडियो में गोलगप्पे वाले लड़के का अंदाज यकीनन कमाल का है, इसलिए लोग उस पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं.
ऑगी पानीपुरी वाले के फैन हुए लोग
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: Viral Video: नीम की ताजी पत्तियों से शख्स ने बनाया पराठा, तरीका देखकर चकरा गया लोगों का माथा
गोलगप्पे वाले का अनोखा अंदाज
View this post on Instagram
इस लड़के की खासियत है कि यह सिर्फ ऑगी एंड कॉकरोच की आवाज ही नहीं, बल्कि सनी देओल, शक्ति कपूर, सैफ अली खान और नाना पाटेकर जैसे कई सितारों की आवाज भी निकालने में माहिर है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से यह कई लोगों की आवाज कॉपी करती हुआ दिखाई दे रहा है और लोग इसके इस टैलेंट से खासा प्रभावित नजर आ रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

