समंदर में नहाने गए शख्स के चेहरे और सीने पर बुरी तरह से चिपक गया ऑक्टोपस, छुड़ाने में डॉक्टरों की हुई हालत खराब (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक ऐसा रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें समंदर में नहाने गए एक शख्स के चेहरे और सीने पर बुरी तरह से एक ऑक्टोपस चिपक गया, जिसे निकालने में डॉक्टरों की हालत खराब हो गई.
Octopus Viral Video: जरा सोचिए आप समंदर में नहाने गए हैं, लेकिन आपके चेहरे पर कोई ऐसा समुद्री जीव (Sea Creature) चिपक जाए, जिसे छुड़ाने पर भी वो आपके चेहरे से दूर न हो तो क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें समंदर में नहाने गए एक शख्स के चेहरे और सीने पर बुरी तरह से एक ऑक्टोपस चिपक गया. यह ऑक्टोपस (Octopus) इतनी बुरी तरह से चिपक गया कि शख्स को डॉक्टर के पास जाना पड़ा और डॉक्टरों को भी उसके चेहरे और सीने से ऑक्टोपस को अलग करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार शख्स को उससे निजात मिल पाई.
इस वीडियो को @NoContextHumans नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसमें देख सकते हैं कि डॉक्टर किस तरह से शख्स के चेहरे पर से ऑक्टोपस को हटाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्हें शख्स के शरीर से ऑक्टोपस को हटाने में उतनी दिक्कत नहीं हुई, जितनी मशक्कत उन्हें उसके चेहरे से हटाने में हुई. यह भी पढ़ें: तनावग्रस्त होने पर अकेले रहने के लिए ऑक्टोपस ने खुद को किया सीप में बंद, Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप
देखें वीडियो-
— Out of Context Human Race (@NoContextHumans) October 5, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है शख्स के पूरे चेहरे और सीने पर ऑक्टोपस अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है, जबकि डॉक्टर्स उस ऑक्टोपस को शख्स की बॉडी से हटाने की कोशिश कर रहे हैं. आखिर में काफी मशक्कत के बाद किसी तरह डॉक्टर्स ऑक्टोपस को उसके शरीर से पूरी तरह से अलग करने में कामयाब हो जाते हैं. ऑक्टोपस से छुटकारा पाने के बाद शख्स चैन की सांस लेता है और काफी रिलैक्स फील करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2023 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

